Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

मैं कोई मौसम वैज्ञानिक नहीं लेकिन जो भविष्यवाणी करता हूं वह सच होती है : राम विलास पासवान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 24 May 2019

Last updated on: May 24, 2019, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजप) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने शुक्रवार को कहा कि वह कोई मौसम वैज्ञानिक नहीं हैं, लेकिन जो कहते हैं वह सच होता है।पासवान ने कहा, "जैसा कि मेरे प्रतिद्वंद्वी मुझे समझते हैं, मैं कोई मौसम वैज्ञानिक नहीं हूं। लेकिन मैं जनता की नब्ज को जानता हूं और उसे देखने के बाद जो भविष्यवाणी करता हूं वह सच साबित होती है।"सतारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की लोकसभा में हुई जीत के एक दिन बाद गठबंधन की सदस्य लोजपा के प्रमुख पासवान ने कहा कि उन्होंने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि राजग बिहार में सभी 40 संसदीय सीटों पर जीत दर्ज करेगा। भविष्यवाणी कुछ हद तक सही साबित हुई है। राजग ने इस बार बिहार की 39 सीटों पर कब्जा किया है। पासवान ने कहा, "मैंने सबसे पहले दावा किया था कि इस बार कोई मोदी लहर नहीं बल्कि मोदी सुनामी आएगी और यही हुआ।"जेल में बंद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने पासवान को राजनीति का 'मौसम वैज्ञानिक' बताया था। उन्होंने कहा था कि पासवान को पहले से ही पता होता है कि देश में राजनीति की लहर किसके पक्ष में और किसके विपक्ष में बह रही है। पासवान की पार्टी ने बिहार की छह संसदीय सीटों पर चुनाव लड़ा था जिसमें पार्टी ने सभी सीटों पर जीत हासिल की।उन्होंने कहा, "मेरी पार्टी की सफलता दर 100 प्रतिशत है, जो पिछले चुनावों की तुलना में अधिक है।"उन्होंने यह भी कहा कि उनके बेटे चिराग पासवान, जो जमुई निर्वाचन क्षेत्र से जीते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए उपयुक्त हैं।पासवान ने 1977 में बिहार के हाजीपुर से अपना पहला संसदीय चुनाव जीता था। उसके बाद से ऐसा पहली बार अब 2019 में हुआ जब उन्होंने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा। 

 

Tags: Ram Vilas Paswan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD