Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

18 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों में कांग्रेस का कोई सांसद नहीं

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 May 2019

Last updated on: May 23, 2019, 00:00 IST

यदि आप जम्मू एवं कश्मीर से तमिलनाडु तक जाएं तो रास्ते में पड़ने वाले आधा दर्जन राज्यों में कांग्रेस का एक भी सांसद नहीं मिलेगा। पार्टी 2019 के लोकसभा चुनाव में 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक भी सीट नहीं जीत पाई है। चुनाव हारने वालों में कांग्रेस के आठ मुख्यमंत्री और लोकसभा में पार्टी के नेता शामिल हैं।जिन बड़े राज्यों में कांग्रेस का खाता नहीं खुला है, उनमें राजस्थान, आंध्र प्रदेश, गुजरात और ओडिशा शामिल हैं। छोटे राज्यों में जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और उत्तराखंड शामिल हैं। इसके अलावा अंडमान एवं निकोबार, दादरा एवं नगर हवेली, दमन एंड दीव, लक्षद्वीप, मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम और त्रिपुरा में भी कांग्रेस कोई सीट नहीं जीत पाई है।लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे कर्नाटक में कलबुर्गी सीट से हार गए हैं। पार्टी ने लोकसभा चुनाव में कई पूर्व मुख्यमंत्रियों को मैदान में उतारा था और वे सभी चुनाव हार गए। इसमें दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित उत्तर पूर्व दिल्ली से, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भोपाल से, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सुशील मोदी क्रमश: नांदेड़ व सोलापुर से, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत नैनीताल से, मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा तुरा से, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा सोनीपत से और वीरप्पा मोइली कर्नाटक में चिकबल्लूर से चुनाव हार गए हैं।सिर्फ केरल को छोड़ कर कांग्रेस किसी भी राज्य में दहाई के अंक में सीटें नहीं जीत पाई है। केरल में कांग्रेस ने 15 सीटें जीती है। इसके अलावा पंजाब और तमिलनाडु में आठ-आठ सीटें कांग्रेस ने हासिल की है। बड़े राज्यों में बिहार, झारखंड, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक में कांग्रेस दो या इससे अधिक सीटें नहीं जीत पाई है। कांग्रेस की सीटों की कुल संख्या 50 से नीचे 49 पर रह सकती है। यह लगातार दूसरा लोकसभा चुनाव है, जब पार्टी ने 50 से कम सीटें हासिल की हैं। 2014 में कांग्रेस ने 44 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

 

Tags: Election Special , Election 2019

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD