Sunday, 28 April 2024

 

 

खास खबरें जिस दिन केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, उस दिन भ्रष्टाचार बंद हो जाएगा- भगवंत मान कांग्रेस जन कल्याण में विश्वास करती है, न कि चुनिंदा लोगों को फायदा देने में: मनीष तिवारी राजा वडिंग ने व्यापारियों और उद्यमियों से की मुलाकात, उनकी दुर्दशा का समाधान खोजने का लिया संकल्प कांग्रेस में सक्रिय रहे जितेंद्र कुमार तोती अपने 100 समर्थकों सहित भाजपा में शामिल भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला अरविंद केजरीवाल के जेल में रहने से दिल्ली के कई काम रूके, हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से नहीं दे रहे अस्तीफा लोकसभा चुनाव में महिला वोटरों की होगी बड़ी भूमिकाः जयइंद्र कौर 4 जून को पूरा हो जाएगा मिशन 13-0, पंजाब की जनता नई कहानी लिखने को तैयार : भगवंत मान गुरजीत औजला की जीत की हैट्रिक के लिए पत्नी उतरी मैदान में पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल को दिया बड़ा झटका एक बूथ-दस यूथ का नारा लेकर युवा करें चुनाव प्रचार: एन.के.शर्मा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) में तैनात हो गए दो मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) मीट हेयर के चुनाव अभियान को जबरदस्त समर्थन मिला सांसद मनीष तिवारी ने श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र की यादों को किया ताजा किसानों को मुआवजा दिए बिना सड़क का टेंडर लगवा कर जमीन पर गैरकानूनी कब्जा करवाना चाहते हैं परनीत कौर और बलबीर सिंह : एन के शर्मा डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने टांडा रेल हैड व गोदाम का दौरा कर लिफ्टिंग मूवमेंट का किया निरीक्षण सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 22 स्कूली बसों की चैकिंग की कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहरा उजागर, प्रदेश में राम विरोधी को लड़ाया राज्यसभा चुनाव : राजीव बिन्दल वोट डालने से पहले काम व किरदार को देखे जनता:एन.के.शर्मा मैं लड़ेगा रिव्यू : आकाश प्रताप सिंह के मजबूत कंधो पर खड़ी एक मर्मस्पर्शी कहानी राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पेंशनर कल्याण संघ की स्मारिका का विमोचन किया

 

कांटे की टक्कर वाली 78 सीटें राजग-संप्रग के लिए अहम

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 May 2019

आम चुनाव 2019 के गुरुवार को आने वाले नतीजे में कुछ लोकसभा सीटों पर कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है, जो राजग और संप्रग दोनों प्रमुख गठबंधनों के लिए अहम साबित हो सकती है।इंडिया टुडे-एक्सि माई इंडिया एग्जिट पोल के अनुसार, करीब 78 ऐसी सीटें हैं, जहां वोटों का अंतर तीन फीसदी से भी कम रह सकता है।इन सीटों पर कांटे की टक्कर रह सकती है, जो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) या संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के पक्ष में हवा का रुख मोड़ सकती है।एग्जिट पोल के अनुसार, 37 ऐसी सीटें हैं, जहां राजग को बढ़त मिल सकती है। इनमें से 33 सीटें भाजपा से जुड़ी हैं।वहीं, 17 ऐसी सीटें हैं, जहां संप्रग को बढ़त मिल सकती है। इनमें से 13 सीटें कांग्रेस से जुड़ी हैं।इसके अलावा 16 ऐसी सीटें हैं, जहां क्षेत्रीय दलों की जीत का मार्जिन तीन फीसदी से भी कम है। इनमें से उत्तर प्रदेश की सात सीटें समाजवादी पार्टी (सपा)-बहुजन समाज पार्टी (बसपा)-राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) महागठबंधन से जुड़ी हैं, जबकि आंध्रप्रदेश की तीन सीटें वाईएसआर कांग्रेस से और तेलंगाना की एक सीट तेलंगाना राष्ट्र समिति से जुड़ी हैं।एग्जिट पोल के मुताबिक, आठ अन्य सीटें ऐसी हैं, जहां वोटों की साझेदारी का मार्जिन काफी कम है।यह कहना मुश्किल है कि कांटे की टक्कर वाली इन सीटों पर कौन-सी पार्टी जीत हासिल कर पाएगी। हालांकि तमाम एग्जिट पोल यही बता रहे हैं कि चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली पार्टी के रूप में उभरकर आएगी। लेकिन इसका मतलब यह कतई नहीं है कि लोकसभा में इसे अपने बल पर बहुमत प्राप्त होगा।आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में भाजपा भले ही प्रमुख दावेदार न हो, लेकिन उत्तर प्रदेश में इसका सपा-बसपा-रालोद महागठबंधन के साथ और पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के साथ सीधी टक्कर है। 

 

Tags: Election Special , Election 2019

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD