Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सही नहीं होता लोकसभा चुनाव का एग्जिट पोल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 May 2019

Last updated on: May 19, 2019, 00:00 IST

मतदान सर्वेक्षण (एग्जिट पोल) पर अगर भरोसा किया जाए तो नरेंद्र मोदी सरकार की सत्ता में वापसी होने जा रही है। मगर अतीत में देखा गया है कि चुनाव सर्वे एजेंसियों का अनुमान असली नतीजों के करीब नहीं पहुंच पाते।वर्ष 2014 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 'मोदी लहर' पर सवार होकर 336 सीटों के साथ सत्ता में आई थी। मगर बड़े मतदान सर्वेक्षकों में सिर्फ टुडेज चाणक्य ने राजग का आकड़ा 300 के पार जाने का अनुमान लगाया था। इसको छोड़कर बाकी सबका अनुमान गलत साबित हो गया था।चाणक्य ने राजग को 340 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था और भाजपा को 291 दिया था, जबकि भाजपा 282 सीटें जीती।उस बार एबीपी-नीलसन ने राजग को 281 सीटें दी थी, जबकि टाइम्स नाउ ने 249 दिया था।सीएनएएन-आईबीएन-सीएसडीएस लोकनीति ने राजग को 272-280 के बीच दिखाया था।अन्य के अनुमानों पर गौर करें तो हेडलाइंस टुडे और इंडिया टीवी-सी वोटर ने राजग को क्रमश: 261-283 और 289 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था।इसी तरह, वर्ष 2009 में सबका अनुमान गलत साबित हो गया था। एग्जिट पोल में बताया गया था कि राजग, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) से सत्ता छीन लेगा, जबकि संप्रग ने सत्ता पर अपकी पकड़ बरकरार रखी और कांग्रेस 2004 में मिली 145 सीटों के मुकाबले बढ़त लेकर 206 तक जा पहुंची।स्टार न्यूज-एसी नीलसन का अनुमान था कि राजग को 197 सीटें मिलेंगी, मगर 159 सीटें मिली थीं। टाइम्स नाउ ने उसे 183 दिया था। अन्य सर्वेक्षणों में एनडीटीवी और हेडलाइंस टुडे ने राजग को क्रमश: 177 व 180 दिया था।वर्ष 2004 में आउटलुक-एमडीआरए और स्टार-सी वोटर ने अनुमान लगाया था कि अटल बिहारी वाजपेयी भाजपा की 290 और राजग की 275 सीटों के साथ सत्ता में वापसी करने जा रहे हैं, मगर ऐसा हो न पाया।अन्य मतदान सर्वेक्षकों में आजतक और एनडीटीवी ने भी अनुमान लगाया था कि राजग कांग्रेस से बेहतर प्रदर्शन करते हुए 248 से 250 सीटें ले आएगा, मगर गलत साबित हो गया।

 

Tags: Election Special , Election 2019

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD