Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

 

मोदी-शाह के शह पर भाजपा के नेता दे रहे शहीदों को गाली : रणदीप सिंह सुरजेवाला

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 May 2019

Last updated on: May 17, 2019, 00:00 IST

कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर आरोप लगाया कि वे अपनी पार्टी के नेताओं को देश के स्वतंत्रता सेनानियों, राष्ट्रीय योद्धाओं और शहीदों को गाली देने की खुली छूट दे रखी है।कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मीडिया से कहा, "मोदी और शाह ने भाजपा के नेताओं को देश के स्वतंत्रता सेनानियों, राष्ट्रीय योद्धाओं और शहीदों का अपमान करने की छूट दे रखी है।"भाजपा के तीन नेताओं के नाम लेते हुए उन्होंने कहा, "अनंत कुमार हेगड़े, नलिन कतील और अनिल सौमित्र ने फिर 'बापू' के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है।"कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा, "ऐसा लगता है, जैसे मोदी-शाह ने देश के स्वतंत्रता सेनानियों, ऐतिहासिक व्यक्तित्वों और शहीदों पर वार करना शुरू कर दिया है। प्रत्येक दिन एक मोदीभक्त मुखौटा लगाकर महात्मा की आत्मा का अपमान करने का प्रयास करता है। यह एक तरह से देश की गरिमा के विरुद्ध गुरिल्ला युद्ध है।"उन्होंने यह भरोसा भी जताया कि देश में कांग्रेस की अगुवाई वाली सरकार बनेगी और इसके नेतृत्व में देश के 130 करोड़ लोगों को 'न्याय' (न्यूनतम आय योजना) मिलेगा।

 

Tags: Randeep Singh Surjewala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD