Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

क्या ध्रुवीकरण बंगाल में भाजपा की कर रहा है मदद?

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 May 2019

Last updated on: May 16, 2019, 00:00 IST

लोकसभा चुनाव के सातवें एवं अंतिम पड़ाव पर पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को महसूस होने लगा है कि भाजपा के ध्रुवीकरण के प्रयासों और शायद वाम मोर्चे की कीमत पर भाजपा को राज्य में जमीनी स्तर पर मजबूती मिलती दिख रही है।राज्य में लोकसभा की कुल 42 सीटों में से बची हुई नौ सीटों पर रविवार को मतदान होना है। पिछले चुनाव में सत्ताधारी तृणमूल के खाते में कुल 34 सीटें आईं थी लेकिन इस बार पार्टी उसी तरह के प्रदर्शन को लेकर आश्वस्त नहीं है।टीएमसी के एक वरिष्ठ नेता की मानें तो इस बार वामपंथ समर्थक रहे मतदाताओं की अहम भूमिका होगी जोकि निर्धारित करेंगे कि ममजा बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी इस चुनाव में कैसा प्रदर्शन कर पाती है।2014 के लोकसभा चुनावों में टीएमसी का कुल वोट शेयर 39.05 प्रतिशत रहा था जोकि इससे पहले हुए चुनाव से 8.13 प्रतिशत अधिक था। वहीं भाजपा को 2014 में 17.02 प्रतिशत वोट मिले थे जोकि 2009 के चुनाव से 10.88 प्रतिशत अधिक थे। इस बार टीएमसी प्रदेश में 30 सीटें जीतने की उम्मीद कर रही है, मगर यह भी महसूस किया जा रहा है कि अगर 10 प्रतिशत लेफ्ट वोटर भी भाजपा के पाले में गए तो टीएमसी की सीटें 25 तक भी सिमट सकती हैं। इसका मतलब यह होगा कि पार्टी को पिछली बार के मुकाबले कुल 19 सीटों का नुकसान झेलना पड़ सकता है।पार्टी में यह राय पाई जा रही है कि वामपंथी नेता खुद ही अपने समर्थकों से भाजपा के लिए मतदान करने के लिए कह रहे हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि वाममोर्चा, टीएमसी को हराने की स्थिति में नहीं है और इस मामले में भाजपा की स्थिति बेहतर है।टीएमसी में यह राय पाई जा रही है भाजपा के ध्रुवीकरण के प्रयासों से उसे 15 हिदू बहुल इलाकों में फायदा हो सकता है और वह दस सीट तक जीत सकती है।इस बार चुनाव प्रचार के दौरान विभिन्न स्थानों पर हिंसा हुई है और प्रदेश बहुत बुरे दौर का गवाह बना है। हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली के दौरान भी ऐसी ही हिंसा देखने को मिली। बंगाल के महापुरुष ईश्वर चंद्र विद्यासागर की प्रतिमा इस हिंसा में तोड़ दी गई।इसके बाद चुनाव आयोग ने अभूतपूर्व कदम उठाते हुए पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार को एक दिन पहले ही, गुरुवार रात दस बजे से रोक देने का आदेश दिया।

 

Tags: Election Special , Election 2019

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD