Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सिद्धू बताएं क्या वे अब गोमांस खा रहे हैं : सतपाल सिंह सत्ती

Listen to this article

5 Dariya News

शिमला , 16 May 2019

Last updated on: May 16, 2019, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि राहुल गांधी को 'पप्पू' नाम देने वाले दलबदलू कांग्रेसी नवजोत सिंह सिद्धू भाजपा के खिलाफ बोलने को गोमांस खाने के बराबर बताते थे। अब वे खुद स्पष्ट करें कि भाजपा पर झूठे आरोप लगाकर वे क्या गोमांस नहीं खा रहे। उन्होंने कहा कि टीवी चैनलों से पैसे खाकर तालियां बजवाने वाले अब जनता को बता रहे हैं कि वोट किसे देना है।सत्ती ने कहा कि झूठ के पैर नहीं होते और मोदी की लहर में कांग्रेस का झूठा प्रचार हवा में पत्ते की तरह उड़ जाएगा। 23 मई को वोटों की गिनती के बाद कांग्रेस के दफ्तरों में सन्नाटा छा जाएगा। उन्होंने कहा कि देश भर के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का आत्मविश्वास डगमगा गया है। हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटें भाजपा के खाते में जाती देख कांग्रेस के नेता परेशान हैं। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस पर 1984 के सिख नरसंहार का कलंक लगा होने के बावजूद खुद को जन्मजात कांग्रेसी बताने में शर्म महसूस नहीं करते। कांग्रेस के प्रधानमंत्री राजीव गांधी से लेकर राहुल गांधी के राजनीतिक सलाहकार सैम पित्रोदा तक सिखों को जिंदा जलाए जाने की शर्मनाक घटनाओं को जायज ठहराते रहे हैं। इसके बावजूद सिद्धू अवसरवाद की नई मिसाल बनकर उसी नकली गांधी परिवार की चाटुकारिता कर रहे हंै। उन्होंने कहा कि जनता को सिद्धू के पुराने सारे बयान पता हैं जिनमें वे नकली गांधी परिवार की बखिया उधेड़ते थे। उनकी बातों का जनता पर अब कोई असर नहीं होता। उन्होंने कहा कि देश में छह चरण के मतदान के बाद भाजपा का आकलन है कि राजग गठबंधन पिछले लोकसभा चुनाव से भी ज्यादा सीटें जीत कर नरेन्द्र मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की उलटी गिनती की रफ्तार अमेठी से राहुल गांधी के पलायन कर केरल के हिन्दू अल्पसंख्यक चुनाव क्षेत्र वायनाड से चुनाव लड़ने से तेज हो गई है। इस बार अमेठी जैसे कांग्रेस के मजबूत किले को ध्वस्त कर भाजपा की स्मृति ईरानी एक नया इतिहास बनाएंगी। 

भाजपा नेता का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है जिनसे वह जयराम ठाकुर सरकार और मोदी सरकार को घेर सके। उनका झूठा प्रचार टिक नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चारों सीटों पर पिछली लोकसभा चुनाव की तुलना में इस बार भाजपा उम्मीदवारों की लीड बढ़ जाएगी।

 

Tags: Satpal Singh Satti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD