Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

काराकाट : कस्बों, गांवों में सियासी हलचल, शहर में चुप्पी

Listen to this article

5 Dariya News

सासाराम , 15 May 2019

Last updated on: May 15, 2019, 00:00 IST

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में बिहार की आठ सीटों पर 19 मई को मतदान होना है। इसमें से एक सीट काराकाट में नेता से लेकर प्रत्याशी तक सभी मतदाताओं को रिझाने में जुटे हैं। शहरी नेता गंवई अंदाज में लोगों से मिल रहे हैं और उनके बातचीत का अंदाज आम बोलचाल की भाषा का हो गया है, परंतु इस क्षेत्र के मतदाता अभी तक कुछ भी खुलकर नहीं बोल रहे हैं।कस्बों और गांवों में गेहूं की फसल काटकर अब बेरोजगार हो चुके किसान दिल्ली, पटना और क्षेत्र की राजनीति पर तो चर्चा करते हैं, परंतु इस क्षेत्र के शहरी इलाके में लोकसभा चुनाव पर लोग कम चर्चा कर रहे हैं।'लहर' 'हवा' 'चेहरा' का असर भी गांव में देखने को मिल रहा है। राजपुर में करीब सभी प्रत्याशियों के चुनावी कार्यालय खुले हैं और प्रत्येक शाम इन्हीं कार्यालयों में अगले दिन के प्रचार के कार्यक्रम की तैयारी होती है। कस्बाई क्षेत्र राजपुर में कुछ स्थानों पर 'बड़े' नेताओं का असर जरूर दिखा।राजपुर के निवासी छात्र रंजन कुमार जद (यू) कार्यालय के सामने मिले। चुनाव की चर्चा करने पर कहते हैं, "यह चुनाव तो मोदी जी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) लड़ रहे हैं। सभी लोग उन्हीं पर देख रहे र्है।" प्रत्याशियों के संबंध में पूछने पर वह कहते हैं कि "प्रत्याशी का सवाल ही कहां है।"अकोढीगोला में रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पेट भरने वाले ब्रजभूषण यहां से सटे बराढ़ी गांव के रहने वाले हैं। वह बड़ी मायूसी से कहते हैं, "यहां तो लोग अपनी ही मस्ती में डूबे हैं, कोई कुछ नहीं बोलता। कौन नेता को वोट देना है, कब देना है कोई कुछ नहीं बताता।"ब्रजभूषण कहते हैं कि घर के कुछ लोग आए थे, तब बताया गया कि यहां चुनाव होने वाला है। वोट किसको देंगे के प्रश्न पर वह कहते हैं कि गांव वाले जहां कहेंगे दे देंगे। इसके तत्काल बाद वह कहते हैं, "अरे, वोट देने से क्या हो जाएगा?"इधर, नवीनगर में भी पार्टियों के चुनावी कार्यालय खुले हैं। कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर बहुत ज्यादा उत्साह है। कार्यकर्ता अपने नेताओं के प्रचार में लगे हैं। नवीनगर के लकड़ी व्यवसायी शिव सिंह कहते हैं, "यहां स्थानीय समस्या कोई मुद्दा नहीं है। यहां मुद्दा मोदी और जाति है। मुख्य मुकाबला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और महागठबंधन के बीच है।"उल्लेखनीय है कि कुशवाहा, यादव और राजपूत बहुल इस लोकसभा क्षेत्र में राजग प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा और महागठबंधन के उम्मीदवार महाबली सिंह एक ही जाति के हैं।काराकाट सीट पर 2014 में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने राजद के कांति सिंह को हराया था। कुशवाहा को 42़ 9 फीसदी वोट मिले थे, जबकि कांति सिंह को 29़ 58 प्रतिशत मतों से संतोष करना पड़ा था। 

इधर, इस क्षेत्र में डेहरी, विक्रमगंज और नवीनगर को शहर कहा जा सकता है। शहर में चुनावी चर्चा गांवों जैसी नजर नहंीं आई। डेहरी के बस पड़ाव पर मिले एक पान दुकानदार रंजीत साह कहते हैं कि "चुनाव से कुछ नहीं होने वाला। नेता जीत कर जाएंगे और फिर भूल जाएंगे। वह कहते हैं, "पिछली बार जो सांसद (उपेंद्र कुशवाहा) बने वे पाला बदल लिए और अब दूसरे को शिक्षा दे रहे हैं। उस समय वह हमलोगों से पूछने आए थे क्या?"इसका जवाब खोजने के क्रम में डेहरी में प्रादेशिक मारवाड़ी मंच के अजय अग्रवाल कहते हैं, "लोकतंत्र के इस महापर्व में भले ही मतदाताओं को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए। डालमियानगर में रेल कारखाना खोलने, डेहरी व सोन नगर रेलवे स्टेशनों पर महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव, किसानों की उपज की खरीदारी के लिए उचित सरकारी व्यवस्था के नाम पर कई चुनाव हो चुके, परंतु अब तक तो कुछ नहीं हुआ।" इस बीच अम्बा-नवीनगर मार्ग पर स्थित राजपुर गांव में एक पहाड़ी के करीब शाम में कुछ बच्चों की टोली लट्ट और गिल्ली-डंडा का खेल खेल रही थी तो कुछ युवक और अधेड़ उम्र के लोग गांजा के साथ शाम गुजार रहे थे। अजीत पासवान और रघुवंश सिंह कहते हैं, "वोट तो देबे करब, पर केकरा देब अभी फाइनल नइ होएल है।"पिछले चुनाव में रालोसपा राजग के साथ थी, जबकि जद (यू) अकेले चुनाव मैदान में उतरी थी। इस चुनाव में स्थिति अलग है। रालोसपा महागठबंधन का हिस्सा है, जबकि जद (यू) राजग में है। राजनीतिक दलों के चुनावी कार्यालयों में कार्यकर्ता और नेता इसी आधार पर चुनावी गणित की गोटी फिट करने में लगे हैं।इस संसदीय क्षेत्र से 27 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। रालोसपा की ओर से उपेंद्र कुशवाहा, राजग की ओर से महावीर सिंह, बसपा की ओर से राजनारायण तिवारी, समाजवादी पार्टी के टिकट पर घनश्याम तिवारी चुनावी मैदान में हैं। काराकाट संसदीय क्षेत्र में औरंगाबाद जिले के तीन और रोहतास जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।

 

Tags: Election Special , Election 2019

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD