Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन

 

मोदी अलवर दुष्कर्म पर राजनीति कर रहे : अशोक गहलोत

अशोक गहलोत
अशोक गहलोत
Listen to this article

5 Dariya News

जयपुर , 13 May 2019

Last updated on: May 13, 2019, 00:00 IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अलवर सामूहिक दुष्कर्म मामले पर राजनीति करने और लोकसभा चुनाव में फायदा लेने के लिए मुद्दे का राजनीतिक तौर पर इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।अपने आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी राजस्थान के मुख्यमंत्री को निशाना बना रहे हैं।उन्होंने कहा कि मोदी के पास अलवर अपराध की पूरी जानकारी नहीं है।उन्होंने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उन्होंने घटना का इस्तेमाल चुनावों में किया।"उन्होंने कहा, "हमारा पुलिस विभाग इस मुद्दे पर तेजी से कार्य कर रहा है। सभी लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है और सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।"उन्होंने कहा, "अब मैं भारत में राजस्थान पुलिस को रोड मॉडल बनाने की योजना बना रहा हूं। दुष्कर्म की शिकायतें अब पहली बार भारत में पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में दर्ज हो सकेगी।"उन्होंने कहा, "साथ ही महिलाओं के खिलाफ अपराध में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए राज्य भर में उप पुलिस अधीक्षक रैंक के बराबर के केस ऑफिसर्स की तैनाती की जाएगी।"यह पूछे जाने पर कि क्या मायवाती राजस्थान में कांग्रेस से समर्थन वापस ले सकती है, उन्होंने कहा, "मायावती दलित पार्टी की नेता हैं और उनकी नाराजगी इस घटना पर स्वाभाविक है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि वह अपना समर्थन लेने पर सोच सकती हैं, लेकिन अभी उन्होंने समर्थन वापस नहीं लिया है और निश्चित तौर पर कांग्रेस को वह अपना समर्थन जारी रखेंगी।"उन्होंने कहा, "हमें बसपा का समर्थन मिलना जारी रहेगा।"इससे पहले मोदी ने अपनी एक चुनावी रैली में कथित तौर पर अलवर सामूहिक दुष्कर्म मामले को दबाने को लेकर कांग्रेस की अगुवाई वाली राजस्थान सरकार की निंदा की।

 

Tags: Ashok Gehlot

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD