Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बिहार में हमारी सरकार बनी तो लोगों का मुफ्त इलाज : अशोक गहलोत

Ashok Gehlot, Rajasthan Congress, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पटना , 30 Jun 2025

Last updated on: Jul 01, 2025, 15:41 IST

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि राजस्थान में एक हेल्थ मॉडल बनाया गया था, जिसकी तुलना देश में कहीं नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही राजस्थान की कांग्रेस सरकार के तर्ज पर 'चिरंजीवी योजना' लागू की जाएगी। 

इसके तहत सभी सरकारी एवं निजी अस्पतालों में 25 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज सभी आयु वर्गों के लोगों का किया जाएगा। अशोक गहलोत ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि राजस्थान में राइट टू हेल्थ कानून बनाया गया, जिसके तहत हर आपातकालीन परिस्थिति में पूरा इलाज निःशुल्क करने का प्रावधान किया गया। 

कांग्रेस की सरकार ने आम व्यक्तियों के आउट ऑफ पॉकेट एक्सपेंडिचर को न्यूनतम कर दिया और इंश्योरेंस कवरेज को सुलभ करके सभी के लिए इंश्योरेंस लागू करने पर विचार किया। चिरंजीवी बीमा योजना के तहत 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा और पांच लाख रुपए का दुर्घटना बीमा शामिल था। 

इस योजना में अस्पताल में भर्ती होने के पहले के पांच दिन और छुट्टी होने से 15 दिन तक की दवा फ्री दी जाती थी। बिहार की स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली पर बोलते हुए राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा, "यहां न अस्पताल हैं, न उचित डॉक्टर हैं और न ही दवाई है।

यहां चिकित्सा स्टाफ की भारी कमी है। कुल 59,168 स्वीकृत पदों में केवल 23,851 पदों पर नियुक्ति है, यानी 60 प्रतिशत पद रिक्त हैं। आयुष डॉक्टर के 89 प्रतिशत पद और पैरा मेडिकल स्टाफ के 79 प्रतिशत पद रिक्त हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों की 86 प्रतिशत तक कमी है। 

5081 पदों के मुकाबले मात्र 1580 विशेषज्ञ डॉक्टर हैं।" बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कहा कि बिहार को वर्तमान सरकार ने बीमारू राज्य बना दिया है। बिहार की आम जनता स्वास्थ्य सेवाओं के सबसे बदहाल दौर से गुजर रही है।

बिहार में 'ट्रबल इंजन' की सरकार ने स्वास्थ्य व्यवस्था को आईसीयू में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह बिहार को दिल्ली से चला रहे हैं। बिहार में गुंडाराज आ गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बिहार की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर राज्य की वर्तमान सरकार उदासीन बनी हुई है। राज्य के सबसे बड़े अस्पताल में इमरजेंसी मरीजों तक को बेड और उचित स्वास्थ्य सेवा नहीं मिलती।

 

Tags: Ashok Gehlot , Rajasthan Congress , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD