Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

विकास के बजाय राजनीतिक एजेंडे पर काम कर रही सरकार : अशोक गहलोत

Ashok Gehlot, Jaipur, Rajasthan, Rajasthan Congress, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जोधपुर , 20 Feb 2026

Last updated on: Feb 21, 2026, 11:33 IST

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को जोधपुर पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार विकास के बजाय राजनीतिक एजेंडे पर काम कर रही है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, "प्रदेश में जनहित की योजनाएं ठप पड़ी हैं और सरकार जनता की समस्याओं को अनदेखा कर रही है, जिसकी वजह से जनता को परेशानी हो रही है, लेकिन इससे सरकार कोई मतलब नहीं रख रही है।"

नगर निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर गहलोत ने कहा, "सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट कई बार स्पष्ट कर चुके हैं कि स्थानीय निकाय चुनाव समय पर होने चाहिए। इसके बावजूद राज्य सरकार बिना वजह चुनावों को लंबा खींच रही है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है। सरकार जानबूझकर संवैधानिक प्रक्रिया में देरी कर रही है।"

उन्होंने बजट को लेकर कहा कि इस बार के बजट में मारवाड़ और जोधपुर की उपेक्षा की गई है। उनकी सरकार ने राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल के थर्ड फेज के लिए 1400 करोड़ रुपए खर्च किए थे, जिससे जोधपुर और आसपास के गांवों को पेयजल मिलना था, लेकिन अब काम धीमा पड़ गया है। अगर वे केंद्र सरकार के भरोसे रहते तो यह परियोजना शुरू भी नहीं हो पाती।

अशोक गहलोत ने कहा कि अगर हम सामाजिक और सुरक्षा योजनाओं के मुद्दे पर कहे तो बुजुर्गों की पेंशन, छात्राओं की स्कूटी योजना और छात्रवृत्तियां बंद पड़ी हैं, जबकि सरकार राजस्व बढ़ने का दावा कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि राजस्व बढ़ा है तो विकास कार्य क्यों ठप हैं? ठेकेदारों ने काम रोक दिए हैं, और भुगतान लंबित हैं। देश में बढ़ती सांप्रदायिक घटनाओं पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का एजेंडा चुनावी ध्रुवीकरण है। 

जब अन्य राज्यों में चुनाव के दौरान खातों में राशि भेजी जाती रही, तब कोई आपत्ति नहीं हुई। दिल्ली में आयोजित एआई समिट पर उन्होंने कहा कि राजस्थान को इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने एआई को क्रांतिकारी बताते हुए कहा कि वे स्वयं भी अपने कार्यों में इसका उपयोग करते हैं और यह शिक्षा से लेकर प्रशासन तक हर क्षेत्र में बदलाव ला सकता है।

 

Tags: Ashok Gehlot , Jaipur , Rajasthan , Rajasthan Congress , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD