Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पाक की कोई औकात नहीं, मगर चीन से डरते हैं : यशवंत सिन्हा

Listen to this article

5 Dariya News

भोपाल , 10 May 2019

Last updated on: May 10, 2019, 00:00 IST

पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा ने बगैर नाम लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर शुक्रवार को यहां जोरदार हमला किया और कहा कि पाकिस्तान की कोई औकात नहीं है, मगर चुनाव में लाभ पाने के लिए देश में साम्प्रदायिक तनाव पैदा करने के लिए पाकिस्तान का उपयोग किया जा रहा है, जबकि चीन का नाम तक लेने से डरते हैं।सिन्हा ने यहां सेंट्रल प्रेस क्लब के 'प्रेस से मिलिए' कार्यक्रम में संवाददाताओं के सवालों के जवाब में कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस चुनाव में पाकिस्तान को मुद्दा बनाया जा रहा है, जबकि पाकिस्तान की भारत के सामने कोई औकात ही नहीं है। पाकिस्तान से तुलना किए जाने पर मैं एक भारतीय होने के नाते अपने को बहुत छोटा महसूस करता हूं।"उन्होंने आगे कहा, "पाकिस्तान का भारत के सामने किसी भी क्षेत्र में कोई मुकाबला नहीं है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश में साम्प्रदायिक तनाव पैदा करने के लिए पाकिस्तान का उपयोग किया जा रहा है। वहीं चीन से डरते हैं। डोकलाम में चीन ने वह सब कुछ किया, जिसे रोकने की बात हम कहते थे। चीन की सेना ने वहां स्थाई संरचनाएं बनाई हैं। उसमें उनकी फौज रहती है, मगर यह कहने की हम में हिम्मत नहीं है।"एक घटनाक्रम का जिक्र करते हुए सिन्हा ने कहा, "संयुक्त राष्ट्र संघ में चीन ने एक बार मसूद अजहर को आतंकवादी घोषित करने से रोका था, तब भारत के विदेश मंत्रालय की तरफ से एक बयान जारी हुआ था। उसमें चीन का जिक्र तक नहीं था। हम इतना डर हुए थे चीन से कि उसका नाम तक नहीं लिया।"भोपाल लोकसभा चुनाव को लेकर सिन्हा ने कहा, "यह देश का अहम चुनाव है। इस पर पूरे देश की नजर टिकी हुई है। देश की दिशा भोपाल के चुनाव के नतीजों से तय होगी। किसी उम्मीदवार का नाम नहीं लूंगा, मगर इस चुनाव का इस्तेमाल भाजपा और खासकर देश के प्रधानमंत्री द्वारा समाज को सम्प्रदाय, धर्म के आधार पर बांटने के लिए किया जा रहा है। उसमें भोपाल की भाजपा की उम्मीदवार एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं।"चुनाव के नतीजों को लेकर सिन्हा ने दावा किया, "देश की जनता ऐसी गलती नहीं करेगी कि यह सरकार दोबारा आए। इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि यह सरकार जा रही है 23 मई को।"सिन्हा ने केंद्र सरकार के आर्थिक प्रगति के आंकड़ों पर सवाल उठाते हुए कहा, "आर्थिक आंकड़ों को अगर तोड़-मरोड़कर पेश किया जाए और चार प्रतिशत को आठ प्रतिशत दिखाया जाए तो देश की अर्थव्यवस्था का बहुत तेजी से विकास होता दिखता है। वास्तव में अर्थव्यवस्था का विकास नहीं हो रहा, आंकड़ों का विकास हो रहा है। यह मोदी सरकार देश की पहली ऐसी सरकार है, जो आर्थिक आंकड़ों से खिलवाड़ कर रही है। यह बहुत घातक है देश की प्रतिष्ठा के लिए।"

 

Tags: Yashwant Sinha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD