Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान

 

अल्पसंख्यक समाज के बच्चों के लिए बनवाऊंगी इंग्लिश मीडियम स्कूल-खेर

Listen to this article

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 May 2019

Last updated on: May 04, 2019, 00:00 IST

अगर मैं दोबारा संसद बनती हूं तो मेरा जोर रहेगा कि सरकारी स्कूल इंग्लिश मीडियम हो जाएं। यहां अल्पसंख्यक लोगों के बच्चे पढ़ पाएंगे। यह बात चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर ने शनिवार को कालोनी नंबर चार में आयोजित जनसभा में कही। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष चौधऱी अमज़द की ओर से आयोजित की गई इस जनसभा में खेर ने शहर में अपनी पांच साल की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा उन्होंने गरीबों के लिए अन्नपूर्णा योजना शुरू की जिससे गरीबों को 10 रूपए में खाना मिल जाता है। उन्होंने सड़कें बनवाईं, डिस्पेंसरी बनवाई और शहर के विकास के लिए काम किया। इस अवसर पर अमजद चौधरी ने कहा कि सारा अल्पसंख्यक समाज उनके साथ है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्य़क्ष संजय टंडन ने कहा कि पिछले पांच सालों में शहर में जितना विकास हुआ है उतना इससे पहले कभी नहीं हुआ। चंडीगढ़ के साथ साथ पूरे देश में सरकार की योजनाओं से आम लोगों को लाभ मिला है। इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महासचिव अयूब खान, अनवार सिद्दिकी, मोहम्मद युनूस, मोहम्मद अजहरुद्दीन, मोहम्मद शमशाद, शादाब राठी, इफ्तखार खान, हरिशंकर मिश्रा, अनिल कुमार दुबे,सहदेव सलारिया,शक्ति देवशाली भी मौजूद थे।खेर ने खुड्डा अलि शेर में काउंसलर राजबाला मलिक की मौजूदगी में एक सभा को संबोधित किया। अशोक जग्गा और संदीप वशिष्ठ की मौजूदगी ओर से आयोजित की गई सभा में कहा कि कि वह संसद में गुड समारिटन प्राइवेट बिल ले कर आईं थी। सड़क दुर्घटना में जो लोग अधिक खून बहने से मर जाते थे, उस इस बिल से उन लोगों को मदद मिली क्योंकि ज़ख्मी आदमी को अब अस्पताल ले जाने में आपसे किसी तरह की पूछताछ नहीं होती है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में सीटें बढ़वाईं, शहर में खेल का इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाया। इससे पहले अजय जग्गा ने कहा कि खेर की संसद में हाजिरी 84 प्रतिशत है। उन्होंने 30 करोड़ से चंडीगढ़ में विकास कार्य करवाया। सांसद बनने के बाद से उन्होंने कोई फिल्म नहीं की। खुड्डा अलि शेर के सरपंच हुकुम चंद ने कहा कि पवन बंसल ने चंडीगढ़ के गांवों के लिए कुछ नहीं किया वहीं खेर ने मेरा गांव मेरी बगिया के अंतर्गत चंडीगढ़ के सभी गांवों में पार्क बनवाए ।

 

Tags: Kirron Kher

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD