Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

मसूद नाम के आगे 'जी' लगाने वालों के घर शोक की लहर : योगी आदित्यनाथ

Listen to this article

5 Dariya News

रायबरेली/फतेहपुर/बांदा , 03 May 2019

Last updated on: May 03, 2019, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि मसूद के वैश्विक आतंकी घोषित होने से आतंकियों के नाम के आगे जी लगाने वालों के घर में शोक की लहर है।योगी ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ युवाओं को बेरोजगार कर पलायन करने को मजबूर किया। मसूद अजहर के वैश्विक आतंकवादी घोषित होने से एक बात फिर से साबित हो गई है कि मोदी है तो मुमकिन है। मसूद के नाम के आगे जी लगाने वालों के घर में शोक की लहर है।मुख्यमंत्री ने कहा कि जब कभी देश में प्राकृतिक आपदा आती है तो क्या आपने राहुल गांधी को किसी की सहायता करते हुए देखा है? कांग्रेस के पास देश के विकास के लिए कोई विजन नहीं है, न ही कभी देश का विकास इनके लिए मुद्दा रहा है। आप सभी इस शाही परिवार के बारे में कांग्रेस से पूछिए कि इन्होंने 55 सालों में क्या किया है।उन्होंने कहा कि एक परिवार ने पूरे देश को अपनी सल्तनत मान लिया था, लेकिन यहां के लोगों के लिए कुछ नहीं किया। कांग्रेस के कुशासन को एक ओर रख लें और मोदी के 5 साल को दूसरी तरफ तो कांग्रेस कहीं भी मुंह दिखाने लायक नहीं है।

योगी ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में कांग्रेस की अराजकता से मुक्ति मिलेगी, भ्रष्टाचार से मुक्ति मिलेगी, जोकि सरकार ने करके दिखाया। उन्होंने कहा कि आवास, रसोई गैस मिलना, शौचालय इतनी ज्यादा संख्या में मिलना सामान्य बात नहीं है। पूरे देश में एक ही आवाज है और यही तमन्ना है कि एक बार फिर मोदी सरकार।मुख्यमंत्री ने कहा, "बुंदेलखंड की सबसे बड़ी समस्या अन्ना प्रथा के खिलाफ सरकार ने काम शुरू कर दिया है। सपा-बसपा द्वारा कब्जाई गई जमीनों को खाली करवाने का काम तेजी से हो रहा है। विकास की हर योजना को हमने बिना भेदभाव लोगों तक पहुंचाने का काम किया।" उन्होंने कहा, "जो कार्य वर्षो पहले हो जाने चाहिए थे, अब हो रहे हैं। कांग्रेस ने यहां सबसे ज्यादा समय तक शासन किया, लेकिन विकास का कार्य नहीं हुआ। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और डिफेंस कॉरिडोर, दोनों ऐसे प्रोजेक्ट हैं, जिसके माध्यम से हम यहां के युवाओं का पलायन रोकेंगे।"योगी ने कहा, "जितने भी भ्रष्टाचारी थे, लूट-खसोट करने वाले थे, वे डर गए हैं। वे जानते हैं कि अगर फिर से एक बार मोदी जी प्रधानमंत्री बन गए तो उनके अस्तित्व पर खतरा आ जाएगा।"

 

Tags: Yogi Adityanath

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD