Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान

 

चंडीगढ़ में शुरू होगी डबल डैकर स्काई बस : नितिन गडकरी

एक दिन में मिली थी ट्रिब्यून फ्लाई ओवर की मंजूरी:टंडन

Listen to this article

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 02 May 2019

Last updated on: May 02, 2019, 00:00 IST

केंद्रीय भूतल परिवहन, जहाजरानी एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि चंडीगढ़ में बहुत जल्द डबल डैकर स्काई बस शुरू की जाएगी। जिससे न केवल डीजल का प्रदूषण कम होगा बल्कि इस इलैक्ट्रिक बस का किराया भी सडक़ पर चलने वाली बसों से कम होगा।गडकरी बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ के सैक्टर-37 स्थित लॉ भवन में चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा द्वारा पार्टी प्रत्याशी किरण खेर के समर्थन में आयोजित प्रोफैशनल के साथ रूबरू कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में शहर के बुद्धिजीवी, सीए, लेखाकार, वकील, प्रोफैसर समेत कई क्षेत्रों के वरिष्ठों ने भाग लिया। इस अवसर पर बोलते हुए गडकरी ने कहा कि चंडीगढ़ में डबल डैकर स्काई बस को शुरू करने के प्रोजैक्ट की डीपीआर तैयार हो चुकी है। चुनाव के बाद दोबारा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बनने वाली सरकार चंडीगढ़ वासियों के इस सपने को साकार करेगी।गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री का हमेशा यह प्रयास रहा है कि देश में बुनियादी ढांचा विकसित किया जाए। जिसके चलते रोड ट्रांसपोर्ट, स्काई ट्रांसपोर्ट और वाटर ट्रांसपोर्ट से संबंधित विभागों में 17 लाख करोड़ के विकास कार्य हो चुके हैं। गडकरी ने कहा कि वर्ष 2014 में जब उन्होंने अपना कार्यभार संभाला था तो देश में औसतन रोजाना दो किलोमीटर नई सडक़ का निर्माण होता था जिसे अब बढ़ाकर 32 किलोमीटर रोजाना कर दिया गया है।केंद्रीय मंत्री का चंडीगढ़ पहुंचने पर स्वागत करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि चंडीगढ़ वासियों को ट्रिब्यून फ्लाई ओवर गडकरी की ही देन है। उन्होंने कहा कि नितिन गडकरी भाजपा के ऐसे नेता हैं जिनसे नए नेताओं को न केवल प्रेरणा मिलती है बल्कि नए-नए आइडिया मिलते हैं। जिन्हें वह अपने क्षेत्रों में लागू करते हैं।इस अवसर पर बोलते हुए चंडीगढ़ से भाजपा प्रत्याशी एव निवर्तमान सांसद किरण खेर ने अपने पांच साल का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से चंडीगढ़ वासियों को बहुत जल्द 24 घंटे पानी की सप्लाई मिलेगी, जिसकी शुरूआत हो चुकी है। खेर ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान न केवल अपनी शतप्रतिशत सांसद निधि का इस्तेमाल किया है बल्कि पूर्व सांसद द्वारा छोड़ी गई 18 प्रतिशत निधि को भी जनता के विकास पर खर्च किया है। इस अवसर पर भाजपा के संगठन मंत्री दिनेश शर्मा, उपाध्यक्ष एवं चुनाव समीति के संयोजक रामबीर भट्टी, महासचिव चंद्रशेखर, प्रेम कौशिक, सहसंयोजक सतिंदर सिंह, पार्षद एवं पूर्व मेयर अरूण सूद तथा अकाली दल प्रधान हरदीप सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

गडकरी ने दिया वायु और जल प्रदूषण मुक्त चंडीगढ़ का नारा

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज चंडीगढ़ के बुद्धिजीवियों, वकीलों, लेखक, चिकित्सक, समाज के चिंतकों से रूबरू होते हुए चंडीगढ़ की सुंदरता को बढ़ाने के लिए इसे जल और वायु प्रदूषण से मुक्त शहर बनाने का नारा दिया। गडकरी ने चंडीगढ़ वासियों से डीजल वाहनों को त्यागने की अपील करते हुए कहा कि वह इथनॉल, मिथनॉल व बायो सीएनजी वाहनों की तरफ अपना रूझान बढ़ाएं। जिससे यह शहर पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त होगा।    

जल्द सुलझेगा हरियाणा व पंजाब का जल विवाद

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लॉ भवन में हरियाणा व पंजाब में चल रहे एसवाईएल विवाद पर बोलते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने कर्नाटक व तामिलनाडु के बीच वर्षों से चले आ रहे जल विवाद को सुलझाया है। उन्होंने कहा कि पंजाब व हरियाणा में पानी की कोई किल्लत नहीं है। यहां जल विवाद को सुलझाने की दिशा में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की तीन बैठकों का आयोजन हो चुका है। उन्होंने बताया कि जल वितरण को लेकर नए सिरे से प्लान तैयार किया जा रहा है। जिस पर दोनों राज्यों की सरकारें मौखिक सहमति की तरफ बढ़ रही हैं। केंद्र में दोबारा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार बनने के बाद इस मुद्दे को भी सुलझा लिया जाएगा।

अब पंजाब-हरियाणा नहीं फैलांएगे पराली से प्रदूषण

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों से पंजाब व हरियाणा में किसानों द्वारा पराली को जलाने से देश की राजधानी व अन्य पड़ोसी राज्यों में पर्यावरण पर संकट खड़ा हो गया है। इस संबंध में सरकार द्वारा पराली को नष्ट करने के लिए चलाई जा रही योजनाओं का भी बेहतर परिणाम सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि पांच टन पराली से एक टन बायो सीएनजी का निर्माण हो सकता है। इसका सफल ट्रायल हो चुका है। जिसे बहुत जल्द हरियाणा व पंजाब में लागू करके यहां यहां पराली से फैलने वाले प्रदूषण को खत्म किया जाएगा।

 

Tags: Nitin Gadkari , Kirron Kher , Sanjay Tandon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD