Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान

 

मोदी ने समूचे विश्व में देश का गौरव बढ़ाया: किरण खेर

भाजपा प्रत्याशी ने सैक्टर-37 में चलाया जनसंपर्क अभियान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 01 May 2019

Last updated on: May 01, 2019, 00:00 IST

चंडीगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं निवर्तमान सांसद किरण खेर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्व का सबसे ताकतवर एवं दूरदर्शी सोच वाला नेता करार देते हुए कहा है कि मोदी के कारण देश का सम्मान समूचे विश्व में बढ़ा है।किरण खेर बुधवार को सैक्टर-37 में पार्षद अरूण सूद की अध्यक्षता में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में होने वाला चुनाव देश की तकदीर बदलेगा। किरण खेर ने अपने कार्यकाल का ब्यौरा पेश करते हुए कहा कि उन्होंने अपने प्रयासों से यह सुनिश्चित किया कि नए ठेकेदार के आने से पहले पुराने कर्मचारियों को नहीं निकाला जाएगा। चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के लिए आवासीय योजना को फिर से चालू करवाने को बड़ी उपलब्धि बताते हुए सांसद ने कहा कि वह केंद्र सरकार द्वारा देशभर में करवाए गए विकास कार्यों के बल पर ही वोट मांग रही हैं।

इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व मेयर एवं पार्षद अरूण सूद कांग्रेस प्रत्याशी को घेरते हुए कहा कि उनके मंत्री रहते समय हुए घोटाले आज भी चर्चा में हैं। चंडीगढ़ की जनता उनसे जवाब मांग रही है और वह चेहरा छिपा रहे हैं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सतपाल सेठी, पूर्व मेयर कमला शर्मा, महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्षा नेहा अरोड़ा, बूथ प्रभारी डीएस राणा, दविंदर चौधरी समेत कई नेता मौजूद थे।इसी दौरान किरण खेर ने बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर जनसभाओं का आयोजन किया। जिसके तहत किरण खेर ने सैक्टर-37, सैक्टर-27,सैक्टर-56, सैक्टर-46 में दुकानदारों व सैक्टर-28 स्थित मोटर मार्केट में मैकेनिक्स को भी संबोधित किया।

 

 

Tags: Kirron Kher

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD