Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

डिप्टी कमिश्नर और इलेक्शन ऑब्जर्वर ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

युवाओं को लोकसभा चुनाव में अपनी भागीदारी बढ़ाने और फिरोजपुर जिले को सबसे ज्यादा वोट प्रतिशत वाला जिला बनाने का आह्वान किया

Listen to this article

5 Dariya News

फिरोजपुर , 30 Apr 2019

Last updated on: Apr 30, 2019, 00:00 IST

वोटर्स को मतदाधिकार का महत्व बताने और युवाओं की आगामी लोकसभा चुनाव में बतौर वोटर भागीदारी बढ़ाने के मकसद से जिला चुनाव अधिकारी कम डिप्टी कमिश्नर श्री चंद्र गैंद और इलेक्शन ऑब्जर्वर श्री मशीर आलम की तरफ से स्वीप अवेयरनेस वैन को मंगलवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।इस बारे में जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर श्री चंद्र गैंद ने बताया कि ये वैन वोटर्स अवेयरनेस में मील का पत्थर साबित होगी और इसमें लगे हुए ऑडियो-वीडियो सिस्टम के जरिए ये वैन सुबह-शाम जिले के शहरों, कस्बों और गांव में घूमकर लोगों को मतदाधिकार के बारे में जागरूक करेगी। इलेक्शन ऑब्जर्वर श्री मशीर आलम, आईएएस ने वोटर अवेयरनेस के लिए जिला प्रशासन की तरफ से किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ये वैन सिस्टमेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन (स्वीप) मुहिम का हिस्सा है, जिसके तहत इस तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए स्वीप मुहिम के तहत कई तरह के प्रयास हो रहे हैं, जिसके तहत स्वीप अवेयरनैस वैन भी आज रवाना की गई है।

डिप्टी कमिश्नर श्री चंद्र गैंद ने कहा कि हमारे पूर्वजों की दूरदर्शिता की बदौलत ही आज हमें वोटिंग राइट मिला है, जिसके तहत हम पंचायत से लेकर केंद्र तक अपनी सरकार खुद चुनते हैं। ये हमारे लिए एक फख्र की बात है, वहीं दुनिया भर में कई ऐसे देश हैं, जहां लोगों के पास कोई वोटिंग राइट नहीं है। वहां लोकतंत्र की बजाय तानाशाह सिस्टम चल रहा है। राजा-महाराजाओं वाला सिस्टम है। हमारे यहां दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक व्यवस्था है, जिस पर हमें गर्व है। मगर दुख की बात यह है कि आज लोग इस अहम वोटिंग राइट को समझ नहीं पा रहे। खासकर पढ़ा-लिखा और युवा वर्ग अपने घरों से वोटिंग वाले दिन बाहर नहीं निकलता और शहरी इलाकों में वोटिंग राइट काफी नीचे रहता है, जिसके तकनीकी तौर पर आजकर अर्बन अपैथी कहने लगे हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह 19 मई को मतदान वाले दिन खुलकर बाहर निकलें और अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें ताकि फिरोजपुर जिले को पंजाब से सर्वाधिक वोटिंग टर्नआउट वाले जिलों में शुमार किया जा सके। इस अवसर पर स्वीप कोआर्डिनेटर डॉ. सतिंदर सिंह, एग्जीक्यटिव इंजीनियर श्री बीरप्रताप सिंह, डीडीपीओ हरजिंदर सिंह, इलेक्शन तहसीलदार श्री चांद प्रकाश भी मौजूद थे।

 

Tags: DC Ferozepur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD