Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बुआ, भतीजे ने मिलकर गरीबों को ठगने का काम किया : अमित शाह

Listen to this article

5 Dariya News

चित्रकूट/प्रतापगढ़ , 29 Apr 2019

Last updated on: Apr 29, 2019, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस और सपा-बसपा गठबंधन पर सोमवार को जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बुआ-भतीजे ने हमेशा गरीबों को ठगने का काम किया है।शाह ने चित्रकूट में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "एक तरफ देश में 55 साल का कांग्रेस का शासन और प्रदेश में अखिलेश और माया के 25 साल के शासन पर मोदी का पांच साल का शासन भारी पड़ता है। इन सबने मिलकर गरीबों को ठगने का काम किया है।"शाह ने कहा, "बुआ-भतीजे ने हमेशा से गरीबों को ठगने का काम किया है। इसके बाद मोदी जी 2014 में प्रधानमंत्री बने और गरीबों के लिए बहुत काम किया।"शाह ने कहा, "एक तरफ मोदी जी हैं, जिन्होंने 20 साल से एक भी छुट्टी नहीं ली है। दूसरी तरफ गठबंधन और महामिलावट के नेता राहुल गांधी हैं, जो थोड़ी-सी गर्मी बढ़ने पर छुट्टी लेकर चले जाते हैं और ऐसे जाते हैं कि मां भी ढूढ़ती रह जाती है कि बेटवा कहां गया।"शाह ने कहा, "मोदी जी के नेतृत्व में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनेगी और देश विकास के रास्ते पर लगातार आगे बढ़ेगा। 2022 तक पूरे देश में बिजली, पानी, गैस सिलेंडर देने का मोदी सरकार का लक्ष्य है।"भाजपा अध्यक्ष ने जनता से वादा किया कि किसानों को बिना ब्याज के ऋण दिया जाएगा, और साथ ही छोटे किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।उन्होंने कहा, "आतंकियों को मोदी सरकार ने मुहतोड़ जवाब दिया है। पहले मौनी बाबा जवानों को यह छूट नहीं देते थे। अब सेना अपने तरीके से कार्य करने के लिए आजाद है।"कश्मीर मुद्दे पर शाह ने कहा, "देश में भाजपा की सरकार नहीं भी होगी तो भी भाजपा के सभी कार्यकर्ता कभी कश्मीर को अलग नहीं होने देंगे। कश्मीर के लिए अपनी जान की बाजी लगाने से पीछे नहीं हटेंगे।"उन्होंने कहा, "पूरी दुनिया और देश में सब कुंभ का आनंद ले रहे थे, लेकिन प्रयागराज में दो काम हुए -एक तो कुंभ अच्छा हुआ, दूसरा 2400 करोड़ रुपये खर्च करके प्रयागराज का कायापलट करने का काम भाजपा की सरकार ने किया है। इस बार हुए कुम्भ में योगी आदित्यनाथ जी ने जो व्यवस्था की थी, उसके लिए मैं आज योगी को हृदय से साधुवाद देता हूं।"

 

Tags: Amit Shah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD