Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मोदी, शाह के खिलाफ निर्वाचन आयोग की निष्क्रियता पर अदालत पहुंची कांग्रेस

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Apr 2019

Last updated on: Apr 29, 2019, 00:00 IST

सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को कांग्रेस की उस याचिका पर सुनवाई करने के लिए मंजूरी दे दी, जिसमें दावा किया गया है कि चुनाव आयोग ने मौजूदा लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ कथित रूप से 'घृणा फैलाने वालों बयानों' और 'राजनीतिक उद्देश्यों' के लिए सशस्त्र बलों का 'इस्तेमाल करने के' खिलाफ की गई शिकायत पर कार्रवाई करने से इनकार कर दिया।अदालत मंगलवार को मामले की सुनवाई करेगी।कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग की चुप्पी अप्रत्यक्ष रूप से चुनावी आचार संहिता के उल्लंघन का अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन करती है।वरिष्ठ वकील ए.एम. सिंघवी और वकील सुनिल फर्नाडीस ने मामले की तत्काल सुनवाई करने का आग्रह किया, जिसके बाद प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को याचिका की सुनवाई करने पर सहमति जता दी।146 पन्नों की यह याचिका असम के सिलचर से लोकसभा उम्मीदवार सुष्मिता देव द्वारा दाखिल की गई है।याचिका में, कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि आचार संहिता में वर्णित नियम और दिशानिर्देश प्रधानमंत्री और उनके पार्टी अध्यक्ष के लिए नहीं हैं, बल्कि यह केवल अन्य उम्मीदवारों पर ही लागू होते हैं।याचिका के अनुसार, "यह सार्वजनिक है कि वे घृणास्पद बयान देने में संलिप्त रहे हैं और लगातार अपने राजनीतिक उद्देश्यों के लिए भाषण में सशस्त्र बलों का इस्तेमाल करते रहे हैं, जबकि चुनाव आयोग द्वारा स्पष्ट तौर पर इसे बोलने पर रोक लगाई गई थी।

"याचिका में कहा गया है कि निर्णय लेने में तीन हफ्तों से ज्यादा की देरी या निर्णय का अभाव वास्तव में खुद में निर्णय है।कांग्रेस ने कहा कि चुनाव आयोग के संज्ञान में अबतक आचार संहिता के उल्लंघन के 40 अभिवेदन लाए गए हैं, लेकिन आयोग ने अबतक कोई कार्रवाई नहीं की है।कांग्रेस ने कहा, "यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा कि उत्तरदाताओं द्वारा बयानों पर निष्क्रियता बयान का समर्थन करना और उन्हें क्लीन चिट देना है, जिनका बयान और कार्य प्रथमदृष्ट्या आरपी अधिनिययम और आचार संहिता समेत चुनाव नियम 1961 के प्रावधानों का उल्लंघन है।"याचिका में कहा गया है कि 10 मार्च से, जब चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की गई थी, मोदी और शाह ने जनप्रतिनिधित्व कानून और चुनावी कानून के प्रावधानों का उल्लंघन किया है।याचिका में कहा गया है कि आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए हाल में मायावती पर अस्थायी प्रतिबंध और उसी समय मोदी और शाह पर कार्रवाई न किया जाना, उन्हें राजनीतिक फायदा पहुंचाने के लिए एक मंच मुहैया कराना है।याचिकाकर्ता ने गुजरात में मतदान के दिन 23 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली का संदर्भ दिया।याचिकाकर्ता ने कहा, "साफ-सुथरे और निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए संवैधानिक निकाय होने के बावजूद, चुनाव आयोग संविधान के प्रावधानों और कानूनों व नियमों का उल्लंघन करने वालों के हाथों का एक उपकरण बन गया है।"याचिका में प्रधानमंत्री के कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर वायनाड से चुनाव लड़ने पर टिप्पणी करने का संदर्भ दिया गया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह वहां से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां अल्पसंख्यक बहुमत में हैं।याचिका में यह भी कहा गया है कि मोदी ने कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमलों में शहीद सीआरपीएफ जवानों के नाम पर वोट भी मांगे थे।

 

Tags: Abhishek Manu Singhvi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD