Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आरबीआई डिफाल्टरों की सूची जारी करे : अभिषेक मनु सिंघवी

अभिषेक मनु सिंघवी
अभिषेक मनु सिंघवी
Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Apr 2019

Last updated on: Apr 28, 2019, 00:00 IST

कांग्रेस ने रविवार को कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को चाहिए कि वह डिफाल्टरों की सूची जारी करे, क्योंकि सर्वोच्च न्यायालय ने अपने फैसले में सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत डिफाल्टरों की सूची जारी करने का आरबीआई को एक अंतिम मौका दिया है।कांग्रेस ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह मित्र पूंजीपतियों का पक्ष ले रही है।कांग्रेस प्रवक्त अभिषेक मनु सिंघवी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि आरबीआई और सरकार के बीच 100 सबसे बड़े ऋण डिफाल्टरों की सूची का खुलासा न करने के लिए सांठ-गांठ है।सिंघवी ने सवाल किया, "कई सहकारी बैंक, खासतौर से गुजरात में, डिफाल्टरों की सूची का खुलासा नहीं कर रहे हैं। सरकार अपने मित्र पूंजीपतियों का पक्ष ले रही है। सरकार आरबीआई को जानकारी का खुलासा करने के लिए निर्देश क्यों नहीं दे रही है?"कांग्रेस आरबीआई की नवंबर 2016 की खुलासा नीति का जिक्र कर रही है, जो सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत विभिन्न प्रकार की जानकारियों के खुलासे की मनाही करती है। इसमें विलफुल डिफाल्टर और वार्षिक निरीक्षण रपटें भी शामिल हैं। लेकिन सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार को इस नीति को रद्द कर दिया।कांग्रेस ने यह भी कहा कि अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों की गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां मार्च 2014 से मार्च 2018 के बीच चार वर्षो में पांच गुना बढ़कर 2.5 लाख करोड़ रुपये से 10.36 लाख करोड़ रुपये हो गई हैं, खासतौर से गुजरात के सहकारी बैंकों की।सिंघवी ने कहा, "सरकार को इन डिफाल्टरों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए..सर्वोच्च न्यायालय ने आरबीआई को आरटीआई के तहत जानकारी जारी करने का अंतिम मौका दिया है, अन्यथा न्यायालय इसे अवमानना मानेगा। ऐसा लगता है कि सरकार जानकारी छिपा रही है।"

 

Tags: Abhishek Manu Singhvi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD