बैडमिंटन : सिंधु, सायना, समीर एशियाई चैम्पियनशिप से बाहर
5 Dariya News
वुहान (चीन) , 26 Apr 2019
Last updated on: Apr 26, 2019, 00:00 IST
एशियाई बैड़मिंटन चैम्पियनशिप में शुक्रवार को भारत का सफर पी.वी. सिंधु, सायना नेहवाल और समीर वर्मा की हार के साथ ही खत्म हो गया है। इन तीनों खिलाड़ियों को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है।रियो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता सिंधु को चीन का काई यानयान ने मात दी तो वहीं सायना जापान की अकाने यामाकुची की चुनौती के सामने एक बार फिर हथियार डाल बैठीं समीर को चीन के सी युकी ने मात परास्त किया। यामागुची ने महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल मैच में सायना को तीन गेमों तक चले मुकाबले में 21-13, 21-23, 21-16 से मात दी। यह जापानी खिलाड़ी की लंदन ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता पर आठवीं जीत है। सायना सिर्फ दो बार ही यामागुची को मात दे पाई हैं। सेमीफाइनल में यामागुची का सामना चीन की चेन युफेई से होगा जिन्होंने जापान की ही आयो ओहोरी को 21-17, 21-19 से हराया। महिला एकल वर्ग के एक और मैच में यानयान ने सिंधु को 21-19, 21-9 से आसान मात दी। विजयी खिलाड़ी सेमीफाइनल में हमवतन ही बिंगजियाओ के खिलाफ कोर्ट पर उतरेंगी। पुरुष एकल वर्ग में समीर को युकी ने 21-10, 21-12 से हराते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई।