Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

प्रज्ञा ठाकुर आदतन अपराधी : भूपेश बघेल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जबलपुर , 25 Apr 2019

Last updated on: Apr 25, 2019, 00:00 IST

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को 'आदतन अपराधी' करार दिया है।जबलपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार विवेक तन्खा के समर्थन में प्रचार करने आए बघेल ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा, "प्रज्ञा ठाकुर जब वर्ष 2001-2002 के दौरान छत्तीसगढ़ में थी तो वहां चाकूबाजी किया करती थी। वह आदतन अपराधी है।" मालेगांव में एक मस्जिद पर आतंकवादी हमले के आरोप में नौ साल जेल में रहीं प्रज्ञा ठाकुर संघ प्रचारक सुनील जोशी की हत्या के मामले में भी आरोपी हैं। वह 'खराब स्वास्थ्य' के आधार पर जमानत पर रिहा हुईं तो भाजपा ने उसे भोपाल से चुनाव का टिकट थमा दिया। स्वयं प्रधानमंत्री ने प्रज्ञा को उम्मीदवार बनाए जाने का बचाव किया है। प्रज्ञा मालेगांव विस्फोट मामले में उन पर सख्ती बरतने वाले पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे के बारे में बयान देकर विवाद में घिर गई हैं। मुंबई में 26/11 के हमले में आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हुए हेमंत करकरे के बारे में उन्होंने कहा कि करकरे को उनका शाप लगा। बयान की चौतरफा निंदा और पार्टी के दबाव पर उन्होंने हलांकि अपना बयान वापस ले लिया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान तथा तेलंगाना में हुए सेमीफाइनल मैच (विधानसभा चुनाव) में भाजपा को पराजय का सामना करना पड़ा। अपनी निश्चित पराजय को देखकर मोदी अब इंटरव्यू का सहारा ले रहे हैं, ये इंटरव्यू पूरी तरह से प्रायोजित हैं। उनके इंटरव्यू पर चुनाव आयोग को संज्ञान लेना चाहिए। बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री के पास जनता के सवालों का जबाव नहीं है। उनसे कोई सवाल पूछे यह भी उन्हें पसंद नहीं है। इसलिए उन्होंने पिछले पांच साल तक कोई पत्रकारवार्ता नहीं की। उन्होंने प्रधानमंत्री व अक्षय कुमार के इंटरव्यू को 'पेड न्यूज' करार देते हुए कहा कि इस संबंध में चुनाव आयोग को संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि वे लोगों के हाथों में झाड़ू पकड़ाकर खुद विदेश यात्रा करते हैं। पांच साल का वह हिसाब नहीं दे पा रहे हैं, इसलिए अपने काम पर नहीं, सेना के नाम पर वोट मांग रहे हैं। 

 

Tags: Bhupesh Baghel

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD