Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

Droupadi Murmu, President of India, President, Indian President, Rashtrapati, Guru Ghasidas Vishwavidyalaya, Bilaspur, Chhattisgarh, Bhupesh Baghel, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee, Chhattisgarh, Raipur, Chief Minister of Chhattisgarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बिलासपुर (छत्तीसगढ़) , 01 Sep 2023

Last updated on: Sep 01, 2023, 00:00 IST

महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (1 सितंबर, 2023) बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया और इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित भी किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि आधुनिक विश्व में व्यक्तियों, संस्थानों और देशों को अधिक प्रगति हासिल करने के लिए नवाचार और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को अपनाने में आगे रहना चाहिए।

 उन्होंने कहा कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के विकास के लिए उचित सुविधाओं, वातावरण और प्रोत्साहन की आवश्यकता है। उन्होंने गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में एक्सेलेरेटर बेस्ड रिसर्च सेंटर की स्थापना पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह केंद्र उपयोगी शोध के माध्यम से अपनी पहचान बनाएगा।

हाल ही में हासिल हुई चंद्रयान-3 मिशन की सफलता का उल्लेख करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि उस सफलता के पीछे केवल वर्षों की कड़ी मेहनत और समर्पण से हासिल की गई क्षमता का ही योगदान नहीं था, बल्कि बाधाओं और असफलताओं से हतोत्साहित हुए बिना आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्धता भी थी। उन्होंने गुरु घासीदास विश्वविद्यालय से इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर ज्ञानवर्धक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित करने का आग्रह किया, जिससे समाज में वैज्ञानिक मनोवृत्ति विकसित करने में मदद मिलेगी।

महामहिम राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की कड़ी मेहनत और प्रतिभा के बल पर आज भारत परमाणु क्लब और अंतरिक्ष क्लब का एक सम्मानित सदस्य है। उन्होंने कहा कि भारत द्वारा प्रस्तुत  'कम लागत' पर 'उच्च विज्ञान' के उदाहरण को देश-विदेश में सराहा गया है। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय के विद्यार्थी उच्च स्तरीय योग्यता हासिल कर समाज, राज्य एवं देश के महत्वपूर्ण निर्णयों में भाग ले सकते हैं। 

उन्होंने कहा कि चुनौतियों के बीच अवसरों का सृजन करना सफलता हासिल करने का प्रभावी तरीका है। राष्ट्रपति ने कहा कि गुरु घासीदास ने इस शाश्वत और जीवंत संदेश का प्रसार किया था कि सभी मनुष्य समान हैं। करीब 250 साल पहले उन्होंने वंचितों, पिछड़ों और महिलाओं की समानता की वकालत की । उन्होंने कहा कि युवा इन आदर्शों का अनुसरण कर एक बेहतर समाज की रचना कर सकते हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के आसपास के क्षेत्र में बड़ी संख्या में जनजातीय लोग रहते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता, सामुदायिक जीवन में समानता की भावना और जनजातीय समुदाय की महिलाओं की भागीदारी जैसे जीवन मूल्यों को सीख सकते हैं।

 

Tags: Droupadi Murmu , President of India , President , Indian President , Rashtrapati , Guru Ghasidas Vishwavidyalaya , Bilaspur , Chhattisgarh , Bhupesh Baghel , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Chhattisgarh , Raipur , Chief Minister of Chhattisgarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD