बैडमिंटन : एशियाई चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में सायना
5 Dariya News
वुहान (चीन) , 25 Apr 2019
Last updated on: Apr 25, 2019, 00:00 IST
भारत की स्टार महिला खिलाड़ी सायना नेहवाल ने गुरुवार को एशियाई बैडमिंटन चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।सातवीं सीड सायना ने कोरिया की किम गा ईयून को 38 मिनट तक चले मुकाबले में 21-13, 21-13 से मात दी। वर्ल्ड नंबर-9 सायना ने इसके साथ ही ईयून के खिलाफ अपना करियर रिकॉर्ड 2-0 का कर लिया है। भारतीय खिलाड़ी ने इससे पहले 2018 में हुए कोरिया ओपन में भी ईयून को हराया था। क्वार्टर फाइनल में सायना का सामना तीसरी सीड जापान की अकाने यामागुची से होगा, जिनके खिलाफ उनका 2-7 का करियर रिकॉर्ड है। यामागुची ने सिंगापुर की येइओ जिया मिन को 47 मिनट तक चले मुकाबले में 21-18 8-21 21-17 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।