Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

इंडिया ओपन : दूसरे दौर में लक्ष्य, साइना की हार से भारतीय चुनौती खत्म

Sports News, Badminton, Badminton Player, India Open, India Open 2023, Lakshya Sen, Saina Nehwal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Jan 2023

Last updated on: Jan 19, 2023, 00:00 IST

इंडिया ओपन 2023 में भारतीय चुनौती गुरुवार को समाप्त हो गई, जब गत चैंपियन लक्ष्य सेन और पूर्व चैंपियन साइना नेहवाल को यहां इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में अपने दूसरे दौर के मैचों में हार का सामना करना पड़ा। सेन ने पुरुष एकल प्रतियोगिता का पहला गेम जीता, लेकिन डेनमार्क के रासमस गेम्के ने भारतीय खिलाड़ी के खिलाफ वापसी करते हुए बीडब्ल्यूएफ वल्र्ड टूर सुपर 750 इवेंट में 21-16-, 15-21, 18-21 से जीत हासिल की। 

बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने एक रिपोर्ट में जानकारी दी। बाद में साइना महिला एकल के दूसरे दौर के मुकाबले में ओलंपिक चैंपियन चीन की चेन यू फेई से 9-21, 12-21 से हार गईं। अब क्वार्टर फाइनल में गेम्के का सामना शीर्ष वरीय और हमवतन विक्टर एक्सलसेन से होगा, जिन्होंने दिन में चीन के शि यू क्यूई को 21-16, 16-21, 21-9 से हराया था। 

पुरुष एकल में चौथी वरीयता प्राप्त इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी, तीसरी वरीयता प्राप्त सिंगापुर के लोह कीन यू और पांचवीं वरीयता प्राप्त चीनी ताइपे के चाउ टिएन चेन और महिला एकल में जापान की शीर्ष वरीयता प्राप्त अकाने यामागुची, स्पेन की कैरोलिना मारिन और चीन की हे बिंगजियाओ अगले दौर में पहुंच गई हैं। 

सेन और गेम्के के बीच दूसरे दौर की भिड़ंत ने निर्णायक मुकाबले तक दर्शकों को अपनी सीट से बांधे रखा, क्योंकि सेन ने 8-14 से पीछे रहने के बाद वापसी करते हुए स्कोर 13-14 कर दिया। इसके बाद दोनों खिलाड़ी ऊर्जा से भरपूर रैलियों में लगे रहे। एक रैली में तो 69 शॉट्स लगे। 

हालांकि, यह मैच भारत के सबसे चहेते पुरुष एकल खिलाड़ी सेन के लिए दिल तोड़ने वाला साबित हुआ, एक घंटे और 21 मिनट की जबरदस्त लड़ाई के बाद गेम्के ने अंतत: जीत हासिल करने के लिए नेट टैप लॉन्ग मारा और खुशी से उछल पड़े। दूसरी ओर सेन की निराशा देखने लायक थी। 

वह निराशा में कोर्ट पर लेट गए। इस बीच, युगल वर्ग में भारतीय चुनौती गत चैंपियन सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी मुकाबले से हटने के साथ समाप्त हो गई। रंकीरेड्डी की चोट के कारण इस जोड़ी ने वाकओवर दे दिया। पुरुष युगल में ही विष्णुवर्धन गौड़ और कृष्णा प्रसाद को भी हार मिली, जबकि महिला युगल जोड़ी त्रेसा जॉली और गायत्री गोपीचंद अपने से उच्च रैंक वाली विरोधियों के खिलाफ हार गईं। 

त्रेसा और गायत्री ने चार मैच प्वाइंट बचाए, लेकिन चीन की छठी वरीयता प्राप्त झांग शु जियान और झेंग यू से 21-9, 21-16 से हार से नहीं बच सकी, जबकि कृष्णा और विष्णुवर्धन चीन के लियांग वेई केंग और वांग चांग से 14-21, 10-21 के अंतर से हार गए।

 

Tags: Sports News , Badminton , Badminton Player , India Open , India Open 2023 , Lakshya Sen , Saina Nehwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD