Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बंगाल को बर्बाद कर रही तृणमूल सरकार : अमित शाह

Listen to this article

5 Dariya News

उलूबेरिया (पश्चिम बंगाल) , 22 Apr 2019

Last updated on: Apr 22, 2019, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने प्रदेश को आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से बर्बाद कर दिया है।भाजपा अध्यक्ष ने लोगों से वादा किया कि भगवा पार्टी अगर प्रदेश में सत्ता में आएगी तो वह सोनार बांग्ला (सोने का बंगाल) बनाएगी। उन्होंने प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर दुर्गापूजा समारोह में अड़चन डालने का आरोप लगाया क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल की दुर्गापूजा को यूनेस्को विश्व विरासत में शामिल करने की सिफारिश की थी। अमित शाह यहां एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, "हाल के वर्षो में बनर्जी परिवार, पार्टी के सांसदों, विधायकों और नेताओं के धन में कई गुना इजाफा हुआ है, जबकि राज्य और इसकी जनता आर्थिक बदहाली के शिकार हैं।"उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो को अवश्य जवाब देना चाहिए कि उन्होंने प्रदेश के लिए क्या किया है।शाह ने कहा, "बंगाल कभी संस्कृति के मामले में देश में आगे था और ममता दीदी की सरकार ने उस तस्वीर को नष्ट कर दिया और उसके बदले में माफिया और सिंडिकेट का शासन लाया। भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ममता बनर्जी को परास्त कर बंगाल को सोनार बांग्ला बनाना चाहते हैं क्योंकि उन्होंने प्रदेश को आर्थिक रूप से बदहाल कर दिया है।"उन्होंने कहा कि इससे पहले प्रदेश को वाम मोर्चा की सरकार ने आर्थिक बर्बादी के कगार पर लाया। उन्होंने कहा, "अगर भाजपा कम से कम 23 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी तो मोदी सरकार 90 दिनों के भीतर प्रदेश में सिंडिकेट राज को समाप्त कर देगी।"


 

Tags: Amit Shah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD