Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मोदी को दोबारा पीएम बनाने को लेकर लोगों में उत्साह : अमित शाह

Listen to this article

5 Dariya News

कोलकाता , 22 Apr 2019

Last updated on: Apr 22, 2019, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को कहा कि पूरे देश में लोग मोदी के निर्णायक, सक्षम, संवेदनशील और मजबूत नेतृत्व को देखते हुए उन्हें फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए पूरे उत्साह से मतदान कर रहे हैं।इसी दौरान शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर स्पष्ट नीति प्रस्तुत करने में असफल रहे विपक्ष पर भी निशाना साधा और कहा कि विपक्षी एक भी सक्षम नेता सामने नहीं ला पाए।शाह ने मीडिया से कहा, "पहले दो चरण में पूरे देश में हुए मतदान की सूचना के अनुसार जनता ने पूरे उत्साह के साथ मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए मतदान किया है। चुनाव अभियान के दौरान जो मुद्दे उभर कर सामने आए हैं, इससे स्पष्ट है कि जनता उसी के हाथ में शासन का अधिकार देगी जो देश की सुरक्षा की रखवाली कर सकेगा।"उन्होंने कहा, "मोदी नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने देश की सुरक्षा को लेकर स्पष्ट नीति की घोषणा की, पांच साल के दौरान आतंकवाद पर शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई जबकि सभी विपक्षी दल वोट बैंक राजनीति के लिए देश की सुरक्षा पर चुप हैं।"भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष ने कहा, "विपक्षी दलों के घोषणा पत्र का विश्लेषण करने पर राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर स्पष्ट रुख नजर नहीं आ रहा है, लेकिन भाजपा के घोषणा पत्र (संकल्प पत्र) में देश की सुरक्षा को लेकर साफ संदेश दिया गया है।"वहीं नेतृत्व के मुद्दे पर शाह ने कहा कि बीते पांच सालों में लोगों ने मोदी के निर्णायक और सक्षम नेतृत्व का अनुभव लिया है।उन्होंने कहा, "यह वह नेतृत्व है जो गरीबों को लेकर संवेदनशील है, देश के आर्थिक स्थिति को पटरी पर लाने के लिए और भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए कड़े निर्णय लेने से डरनेवाला नहीं है।"विपक्ष में नेतृत्वहीनता में कमी को लेकर उन्होंने कहा, "वे राष्ट्र के सामने एक भी सक्षम नेता और स्पष्ट नीति नहीं रख सके।"उन्होंने कहा जनता को अब निर्णय लेना है कि वह किसे चुनेंगे, मोदी सरकार द्वारा किए गए के 'ठोस कार्य' को या विपक्ष के 'खोखले वादों' को।

 

Tags: Amit Shah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD