Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत छह महीनों में 2,300 डायबिटीज़ रोगियों का कैशलेस इलाज,₹6.5 करोड़ का उपचार कवर भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही "आप" सरकार- अरविंद केजरीवाल भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा

 

मोदी सरकार ने बीमा एजेंटों की रोजीरोटी संकट में डाल दी : दिग्विजय सिंह

Listen to this article

5 Dariya News

भोपाल , 15 Apr 2019

Last updated on: Apr 15, 2019, 00:00 IST

 मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भोपाल संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने सोमवार को केंद्र सरकार पर जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के एजेंटों के सामने रोजीरोटी का संकट खड़ा करने का आरोप लगाया और वादा किया कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर वेतनमान पुनर्निर्धारण (वेज रिवीजन) की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बीमा एजेंटों का सम्मेलन बुलाया गया। दिग्विजय सिंह ने बीमा एजेंटों को संबोधित करते हुए कहा, "मोदी सरकार ने एलआईसी एजेंटों के सामने रोजीरोटी का संकट पैदा कर दिया है। आपको विश्वास दिलाता हूं कि कांग्रेस सरकार बनने पर मुझसे जो भी बनेगा, वह करूंगा। एलआईसी एजेंटों का जो वेज रिवीजन अटका पड़ा है, उस पर भी चर्चा की जाएगी।"सिंह ने एलआईसी सहित सभी पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग (पीएसयू) का पक्षधर होने की बात कही और अपनी मंशा जाहिर करते हुए कहा कि वे चाहते हैं कि सभी पीएसयू अच्छे ढंग से चलें और जनता की सेवा करें। उन्होंने एजेंटों से आग्रह किया कि वे एलआईसी के भोपाल डिवीजन में जहां-जहां रहते हैं, वहां-वहां के पोलिंग बूथ पर जाकर जनता को सच्चाई बताएं और कांग्रेस को जिताएं।इस मौके पर एलआईसी एजेंट संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवीशंकर शुक्ला ने कहा कि भोपाल संभाग में एलआईसी के साढ़े चार हजार बीमा एजेंट हैं और 10 लाख पॉलिसीधारक हैं। पिछले लंबे समय से एलआईसी की हालत केंद्र सरकार ने दयनीय कर दी है। देश में 28 करोड़ बीमाधारकों के हित के सवाल पीछे छूटते जा रहे हैं। सभी कर्मचारियों की ग्रेच्युटी सीमा 20 लाख रुपये है, लेकिन एजेंटों की ग्रेच्युटी सीमा तीन लाख रुपये पर अटकी हुई है।उन्होंने कहा, "पीएफ हमारे कमीशन से काटा जा सकता है। हम लोग तोप जरूर नहीं चलाते हैं, लेकिन तोप खरीदने के लिए एलआईसी ने ही पैसा दिया है।"भोपाल संभाग के अध्यक्ष गंगा सागर यादव ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने एलआईसी को बचाने के लिए पूरी कोशिश करने का भरोसा दिलाया है। लिहाजा, एलआईसी एजेंट कांग्रेस को जिताने के लिए काम करेंगे।सम्मेलन में ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह भी उपस्थित थे।


 

Tags: Digvijay Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD