Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

दिग्विजय सिंह की जीत के लिए साधुओं का हठ योग

Listen to this article

5 Dariya News

भोपाल , 07 May 2019

Last updated on: May 07, 2019, 00:00 IST

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से कांग्रेस के उम्मीदवार व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पक्ष में साधुओं की टोली भी लामबंद होने लगी है।राजधानी में जमा हुए साधु मंगलवार को कंप्यूटर बाबा की अगुवाई में हठयोग कर रहे हैं।इस मौके पर दिग्विजय सिंह भी अपनी पत्नी के साथ आयोजन स्थल पर पहुंचे और हवन कुंड में आहूति दी।भोपाल संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस के उम्मीदवार सिंह का मुकाबला भाजपा की साध्वी प्रज्ञा ठाकुर से है। एक तरफ जहां साध्वी के लिए साधु प्रचार में लगे हैं तो दूसरी ओर सिंह के समर्थन में भी साधुओं ने प्रचार शुरू कर दिया है। मंगलवार को कंप्यूटर बाबा के नेतृत्व में साधुओं ने हठयोग किया। तेज गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच साधु अलग-अलग जलते हुए कंडों (गोबर के उपलों)का घेरा बनाकर उनके बीच बैठे। कंप्यूटर बाबा ने कहा, "यह हठयोग महत्वपूर्ण होता है, यह साधुओं की कड़ी तपस्या है। साधुओं ने हठयोग करके सिंह की जीत की कामना की है।"साधुओं के हठयोग में कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह भी हिस्सा लेने अपनी पत्नी अमृता सिंह के साथ पहुंचे। इस दौरान साधुओं ने सिंह को आशीर्वाद दिया और सिंह ने अपनी पत्नी के साथ हवन कुंड में आहूतियां दी।भोपाल संसदीय क्षेत्र पर वर्ष 1984 के बाद से भाजपा का कब्जा है। भोपाल संसदीय क्षेत्र में अब तक हुए 16 चुनाव में कांग्रेस को छह बार ही जीत हासिल हुई है। भोपाल में 12 मई को मतदान होने वाला है। भोपाल संसदीय क्षेत्र में 19.50 लाख मतदाता हैं, जिसमें चार लाख मुस्लिम, साढ़े तीन लाख ब्राह्मण, साढ़े चार लाख पिछड़ा वर्ग, दो लाख कायस्थ, सवा लाख क्षत्रिय वर्ग से हैं ।

 

Tags: Digvijay Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD