Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत छह महीनों में 2,300 डायबिटीज़ रोगियों का कैशलेस इलाज,₹6.5 करोड़ का उपचार कवर भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही "आप" सरकार- अरविंद केजरीवाल भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा

 

भगवा पर किसी का एकाधिकार नहीं : दिग्विजय सिंह

Listen to this article

5 Dariya News

भोपाल , 08 May 2019

Last updated on: May 08, 2019, 00:00 IST

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में साधु-संतों की टोली के साथ सड़कों पर उतरे कांग्रेस के उम्मीदवार व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि भगवा पर किसी का एकाधिकार नहीं है।राजधानी में बुधवार को साधु-संतों ने पूजा-अर्चना कर पुराने भोपाल में रोड शो शुरू किया। साधु संतों की इस टोली का नेतृत्व कंप्यूटर बाबा कर रहे हैं। इस रोड शो में दिग्विजय सिंह भी साथ में हैं। यह रोड शो पीरगेट सहित भोपाल की संकरी गलियों से होकर गुजरा। राजधानी की सड़कों पर उतरे साधु-संतों के हाथों में कांग्रेस के झंडे के साथ भगवा झंडा भी था। इस मौके पर संवाददाताओं ने दिग्विजय सिंह से पूछा कि क्या बात है कि कांग्रेस के झंडों के साथ भगवा झंडा भी नजर आया है। इस पर सिंह ने पलटवार करते हुए पूछा, "भगवा झंडे पर किसी का एकाधिकार है क्या।" साधु-संतों की टोलियां जब भोपाल की सड़कों पर गुजरी तब कई लोगां ने घर-घर मोदी व हर-हर मोदी के नारे लगाए । सड़क किनारें खड़े लोगों ने नारे लगाए तो रोड शो कर रहे साधु-संतों के बीच से भी कई लोग मोदी के नारे लगाने लगे। इस तरह का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ। रोड शो के बाद साधु-संतो की टोली बसों पर सवार होकर गांव की ओर रवाना हो गई। यह साधु-संत कंप्यूटर बाबा के आमंत्रण पर भोपाल आए हैं। कंप्यूटर बाबा का कहना है, "सिंह को जिताने साधु-संत भोपाल आए हैं। इस रोड शो में शामिल होने देश के विभिन्न हिस्सों से साधु संत पहुंचे है।" इससे पहले मंगलवार को राजधानी में जमा हुए साधुओं ने कंप्यूटर बाबा की अगुवाई में हठयोग किया था। इस मौके पर दिग्विजय सिंह भी पत्नी के साथ आयोजन स्थल पर पहुंचे थे और हवन कुंड में आहुति दी थी।

 

Tags: Digvijay Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD