Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

राहुल पर मानहानि का वाद दायर करूंगा : सुशील कुमार मोदी

Listen to this article

5 Dariya News

पटना , 15 Apr 2019

Last updated on: Apr 15, 2019, 00:00 IST

बिहार के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुशील कुमार मोदी (सुमो) ने सोमवार को कहा कि वे जल्द ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा मोदी उपनाम के सभी लोगों को चोर कहने पर मानहानि वाद दायर करेंगे। मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष निश्चित हार देखकर ईवीएम पर सवाल उठा रहा है।सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा, "मोदी उपनाम के सभी लोगों को चोर कहने पर राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि वाद दायर करूंगा।"मोदी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में इस बार 2014 से भी तेज लहर चल रही है, जिसे देखकर 'महामिलावटी गठबंधन' के लोग संभावित हार का बहाना ढूंढ़ रहे हैं और ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं। मोदी ने अपने बयान में कहा, "ईवीएम से चुनाव कराने में बेईमानी की गुंजाइश खत्म हो गई है, लेकिन इससे उन लोगों को परेशानी हुई है जिन्होंने बूथ लूटकर बिहार में 15 वर्षो तक राज किया।"उन्होंने कहा कि ऐसे दलों के चाहने से दुनिया बैलेट पेपर, बैलगाड़ी और लालटेन के दौर में नहीं लौट आएगी। जब कांग्रेस तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव जीती थी, तब इन दलों ने ईवीएम के मुद्दे पर चुप्पी साध रखी थी।भाजपा नेता ने कहा कि चुनाव आयोग ने ईवीएम को 'टैंपरिंग प्रूफ ' पाया था और किसी दल ने इसे हैक करके दिखाने की चुनौती स्वीकार नहीं की थी। सुशील मोदी ने कहा कि ऐसे दलों को उच्चतम न्यायालय पर भी भरोसा नहीं है, जहां से पर्ची मिलाने करने का आदेश आया था। उन्होंने जोर दिया कि जो लोग संविधान बचाने का नाटक कर रहे हैं, वे ही लोग चुनाव आयोग और उच्चतम न्यायालय के फैसले पर संदेह करके उसकी विश्वसनीयता नष्ट कर रहे हैं।


 

Tags: Sushil Kumar Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD