Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

निर्वाचन आयोग योगी पर लगा प्रतिबंध हटाए : महेंद्र नाथ पांडेय

Listen to this article

5 Dariya News

लखनऊ , 15 Apr 2019

Last updated on: Apr 15, 2019, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने निर्वाचन आयोग से योगी आदित्यनाथ पर 72 घंटे का लगा प्रतिबंध हटाने की मांग की है। आयोग ने 'उनके अली तो हमारे बजरंगबली' कहकर सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के प्रयास की शिकायत पर कार्रवाई की है। भाजपा के स्टार प्रचारक योगी अभी चुनाव प्रचार व प्रेसवार्ता नहीं कर पाएंगे।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा, "हमारी पार्टी एक अनुशासित राजनीतिक दल है और हम भारतीय निर्वाचन आयोग के हर निर्णय का सम्मान करते हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहीं भी किसी भी प्रकार से न तो कहीं धार्मिक भावनाओं को भड़काने का काम किया और न ही धार्मिक उन्माद फैलाने वाला बयान दिया। बल्कि योगी ने सिर्फ अपने आराध्य का नाम लिया है।"डॉ. पांडेय ने कहा कि दूसरी तरफ बसपा प्रमुख मायावती और सपा नेता आजम खां ने धार्मिक आधार पर वोट मांगा और वोटों के लिए धार्मिक उन्माद भी फैलाने का प्रयास किया। आजम खां ने तो सामान्य मानवीय मूल्यों की पराकाष्ठा पार करते हुए अभद्र व अमर्यादित भाषा का उपयोग किया। कार्रवाई तो ऐसे लोगों के खिलाफ होनी चाहिए, न कि मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ। उन्होंने निर्वाचन आयोग से अपील की है कि मुख्यमंत्री योगी पर 72 घंटे का प्रतिबंध लगाए जाने के अपने निर्णय पर पुनर्विचार करते हुए प्रतिबंध को समाप्त करे।निर्वाचन आयोग ने मायावती पर भी 48 घंटे का प्रतिबंध लगाया है और आजम खां के खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी ने बीते दिनों चुनावी जनसभाओं में विपक्षी दलों पर तीखे शब्दों का प्रयोग करते हुए हमला बोला था। उन्होंने 'अली-बजरंगबली' वाला बयान देने के अलावा भारत की सेना को 'मोदीजी की सेना' कहा था। इसका संज्ञान लेते हुए निर्वाचन आयोग ने सोमवार को योगी पर जनसभा या प्रेसवार्ता करने पर 16 अप्रैल की सुबह 6 बजे से 72 घंटे के लिए प्रतिबंध लगा दिया है।


 

Tags: Mahendra Nath Pandey

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD