Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा

 

सहारनपुर, बिजनौर में प्रिंयका का रोड शो

Listen to this article

5 Dariya News

सहारनपुर/बिजनौर , 09 Apr 2019

Last updated on: Apr 09, 2019, 00:00 IST

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से मात्र दो दिन पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर और बिजनौर में रोड शो किए और अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे।बिजनौर में रोड शो करने के बाद प्रियंका दोपहर बाद करीब ढाई बजे सहारनपुर पहुंची, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।सहारनपुर में उनके चार किलोमीटर लंबे रोड शो के दौरान यातायात थम सा गया क्योंकि मार्ग पार्टी समर्थकों से भर गए। यह रोड शो करीब एक घंटे तक चला।लाल साड़ी पहने प्रियंका गांधी ने अपना सुरक्षा घेरा तोड़ा और अपनी एसयूवी से बाहर आकर वह भीड़ के बीच चलने लगीं।कई लोग कांग्रेस नेत्री की एक झलक पाने के लिए अपने घरों की छतों पर चढ़ गए।कांग्रेस ने सहारनपुर से इमरान मसूद और बिजनौर से नसीमुद्दीन सिद्दीकी को चुनाव मैदान में उतारा है। दोनों ही लोकसभा सीटों पर 11 अप्रैल को मतदान होना है।इससे पहले सैकड़ों की तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक बिजनौर में प्रियंका के रोड शो में पहुंचे।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र व राज्य की भारतीय जनता पार्टी की सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए।

 

Tags: Priyanka Gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD