Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राजग 350 से अधिक सीटें जीतेगा, मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे : राम विलास पासवान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना (बिहार) , 07 Apr 2019

Last updated on: Apr 07, 2019, 00:00 IST

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रमुख व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने रविवार को दावा किया कि देश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की लहर चल रही है और नरेंद्र मोदी सरकार आसानी से दोबारा सत्ता में लौटेगी।यहां अपनी पार्टी का घोषणा-पत्र जारी करने के बाद उन्होंने मीडिया को बताया, "यह निश्चित है कि नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे, क्योंकि लोगों ने राजग का समर्थन करने और उसे वोट देकर सत्ता में लाने का मन बना लिया है। राजग बिहार में सभी 40 लोकसभा सीटों और देशभर में 350 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगा।"उन्होंने कहा, "इसमें कोई शंका नहीं है कि राजग की सरकार बनेगी। अब केवल औपचारिकताएं बची हैं।"पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी का घोषणा-पत्र देश में बेरोजगारी की बड़ी समस्या से निपटने के लिए काम के अधिकार का वादा करता है। उन्होंने कहा कि लोजपा गोरक्षा के नाम पर हिंसा और लिंचिंग के मामलों में दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करती है। लोजपा ने नफरत और साम्प्रदायिक प्रचार फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भी वादा किया।पार्टी बिहार में राजग सीट बंटवारे के मुताबिक, छह सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि भाजपा और जद (यू) 17-17 सीटों पर मैदान में हैं।

 

Tags: Ram Vilas Paswan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD