वाईएसआर जगन की बहन 'बाय बाय बाबू' नारे के साथ कर रहीं हैं प्रचार
Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जगन की बहन 'बाय बाय बाबू' नारे के साथ कर रहीं हैं प्रचार

Listen to this article

5 Dariya News

अमरावती , 02 Apr 2019

Last updated on: Apr 02, 2019, 00:00 IST

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी नेता वाई.एस.जनगमोहन रेड्डी की बहन शर्मिला आंध्र प्रदेश में एक नए तरीके से पार्टी का प्रचार कर रही हैं।शर्मिला के प्रचार अभियान का केंद्र 'बाय बाय बाबू' नारा है। इसके जरिए वह हर रैली रोड शो में मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की 'विदाई' के लिए लोगों को प्रेरित कर रही हैं। चंद्रबाबू नायडू को बाबू के नाम से भी बुलाया जाता है।आंध्र प्रदेश में 11 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों में वाईएसआरसीपी की जीत को लेकर आश्वस्त शर्मिला एक नए तरह के प्रचार अभियान के साथ आई हैं, जिसमें वह यह संदेश दे रही हैं कि तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।वह हर सभा में लोगों से कह रही है कि बाबू को अलविदा कहने का समय गया है और इसके बाद भीड़ से तेज आवाज में 'बाय बाय बाबू' कहने की अपील करतीं हैं। अपने नुकीले संवादों से वह बाबू उनके बेटे नारा लोकेश पर चुनावी वादों को पूरा करने में विफलता को लेकर निशाना साध रहीं हैं।शर्मिला की प्रचार अभियान बस में एक डिजिटल घड़ी लगी हुई है, जो बाबू सरकार के जाने के दिनों समय का संकेत देती है। इसमें 'प्रजा थीरपू (लोगों के फैसले) बाय बाय बाबू' का नारा भी लगा हुआ है।वाईएसआरसीपी नेताओं का कहना है कि इससे सिर्फ पार्टी कैडर का मनोबल बढ़ रहा है, बल्कि यह पार्टी के पक्ष में एक सकारात्मक लहर भी पैदा कर रहा है।वाईएसआरसीपी सभी निर्वाचन क्षेत्रों में उल्टी गिनती करने वाली घड़ियों को लगवा रही है, जिससे इसके प्रचार अभियान को धार मिले।डिजिटल उल्टी गिनती करने वाली घड़ियों का विचार नारा इंडियन पोलिटिकल एक्शन कमेटी (आईपीएसी) द्वारा दिया गया है, जो अभियान में वाईएसआरसीपी की सहायता कर रही है।आईपीएसी का गठन चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने किया है। इससे पहले आईपीएसी ने प्रचार नारा 'रावली जगन, कावली जगन (हम जगन को चाहते हैं, जगन आना चाहिए)' दिया था।राज्य में 175 सदस्यीय विधानसभा 25 लोकसभा सीटों के लिए 11 अप्रैल को चुनाव होने हैं।

 


 

Tags: YS Jaganmohan Reddy

 

 

related news

 

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD