नेशनल खुद को हनुमान की तरह पेश करने की कोशिश कर रहे मोदी : फारूक अब्दुल्ला
Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

खुद को हनुमान की तरह पेश करने की कोशिश कर रहे मोदी : फारूक अब्दुल्ला

Listen to this article

5 Dariya News

श्रीनगर , 30 Mar 2019

Last updated on: Mar 30, 2019, 00:00 IST

नेशनल कान्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद को हनुमान की तरह पेश करने की कोशिश कर रहे हैं और वह उपग्रह-भेदी मिसाइल समेत हर चीज का बटन दबाने में लगे हैं।पार्टी कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन को यहां संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "-सैट मिसाइल के लांच का बटन दबाकर प्रधानमंत्री खुद को हनुमान की तरह दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।"उन्होंने कहा कि उपग्रह-भेदी (-सैटेलाइट) मिशन का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जाता है, जिनके कार्यकाल में यह मिशन पूरा हुआ था। अब्दुल्ला ने हैरानी जताते हुए कहा कि क्या ऐसा ही बटन बडगाम जिले में एमआई-17 को मार गिराने के लिए दबाया गया, जिसमें वायुसेना के छह जवान और एक नागरिक मारे गए। उन्होंने कहा कि मोदी लोगों के लिए रोजगार पैदा करने में विफल रहे। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "उन्होंने युवाओं को हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था। वे नौकरियां कहां हैं? उन्होंने पेट्रोल, डीजल और एलपीजी के दाम कम करने का वादा किया था, लेकिन कुछ नहीं हुआ।"उन्होंने कहा, "राम मंदिर निर्माण कभी भाजपा का मुख्य एजेंडा था, जिसे भारतीय वायुसेना द्वारा हवाई हमले करने के बाद भुला दिया गया।"अब्दुल्ला ने कहा, "छत्तीसगढ़ में अनेक भारतीय सैनिक मारे गए, लेकिन मोदी कभी उनके परिवारों से मिलने नहीं गए। जब पुलवामा में सीआरपीएफ के 40 जवान मारे गए तो मोदी ने तूफान खड़ा कर दिया।"

 


 

Tags: Dr Farooq Abdullah

 

 

related news

 

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD