Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

अनुच्छेद 370, 35ए को हटाने से आजादी का मार्ग प्रशस्त होगा : फारूक अब्दुल्ला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 08 Apr 2019

Last updated on: Apr 08, 2019, 00:00 IST

संविधान के अनुच्छेद 370 और 35ए को निरस्त करने की भाजपा की प्रतिबद्धता पर प्रतिक्रिया देते हुए नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा कि यह कदम कश्मीर में 'आजादी' का मार्ग प्रशस्त करेगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह द्वारा जारी घोषणापत्र में कहा गया है कि अगर पार्टी सत्ता में आएगी तो वह दोनों अनुच्छेदों को निरस्त कर देगी।इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अब्दुल्ला ने यहां चुनावी सभा में कहा, "क्या वे सोचते हैं कि वे अनुच्छेद 370 को निरस्त कर देंगे और हम चुप बैठेंगे? वे गलत सोच रहे हैं।"उन्होंने कहा, "हम इसके खिलाफ लड़ेंगे। मुझे लगता है कि यह अल्लाह की इच्छा है कि वे इसे निरस्त करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें ऐसा करने दीजिए और यह हमारी आजादी का मार्ग प्रशस्त करेगा।"सर्वोच्च न्यायालय में ऐसी कई जनहित याचिकाएं दायर की गई हैं, जिसमें अनुच्छेद 370 और 35ए को चुनौती दी गई है।अनुच्छेद 370 जहां जम्मू एवं कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देता है, वहीं अनुच्छेद 35ए राज्य विधानसभा को राज्य के नागरिकों और उनके अधिकारों को परिभाषित करने का अधिकार देता है।

 

Tags: Dr Farooq Abdullah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD