Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आप का केंद्रीय वार रूम लांच

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Mar 2019

Last updated on: Mar 29, 2019, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को अपना केंद्रीय वार रूम लांच कर दिया, जिसमें 20 सदस्यीय टीम काम करेगी।एक दर्जन लैपटॉप और प्रिंटर, शहर और सीटों के नक्शों से सजे इस सेट-अप का उद्घाटन करते हुए आप नेता गोपाल राय ने मीडिया से कहा, "यह दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए हमारे अभियान को गति देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।"उन्होंने कहा कि इसी तरह के वार रूम दिल्ली की सात संसदीय क्षेत्रों में भी अलग-अलग बनाए जाएंगे।राय ने कहा, "यहां बैठने वाली 20 सदस्यीय टीम जमीन पर कार्यरत और संसीदय सीटों में स्थित वार रूम्स में कार्यरत टीमों के साथ समन्वय स्थापित करेगी।" राय के अनुसार, "आप का अभियान चार स्तरों पर चल रहा है। वरिष्ठ नेता रैलियां कर रहे हैं, तो अन्य अलग-अलग स्तरों पर सभाएं कर रहे हैं।"केंद्रीय वार रूम के अधिकांश सदस्य वे वफादार लोग हैं, जो पार्टी की शुरुआत से ही आप के साथ हैं। वे राय को हर रात एक रपट सौंपेंगे।राय ने कहा, "रिपोर्ट के आधार पर हम अपने अगले कदम की रणनीति और योजना बनाएंगे। केंद्रीय वार रूम को निर्देश दिए जाएंगे, जहां से बाकी लोगों को सूचित किया जाएगा।"वार रूम्स दिल्ली के बाहर से आने वाले स्वयंसेवकों का भी ख्याल रखेंगे।पार्टी ने प्रत्येक लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों में पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं।आप नेता ने कहा, "लोकसभा सीटों के लिए सात पर्यवेक्षक और विधानसभा सीटों के लिए 70 पर्यवेक्षक हैं। एक भी पर्यवेक्षक स्थानीय नहीं होगा।"

 

Tags: Gopal Rai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD