Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत छह महीनों में 2,300 डायबिटीज़ रोगियों का कैशलेस इलाज,₹6.5 करोड़ का उपचार कवर भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही "आप" सरकार- अरविंद केजरीवाल भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा

 

दिग्विजय ने शिवराज को दी खुली बहस की चुनौती

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 28 Mar 2019

Last updated on: Mar 28, 2019, 00:00 IST

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने कार्यकाल के 10 साल और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान के 15 साल के कार्यकाल के दौरान हुए विकास कार्यो सहित अन्य मसलों पर उन्हें खुली बहस की चुनौती दी है।भोपाल संसदीय क्षेत्र से दिग्विजय सिंह को कांग्रेस का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिवराज द्वारा दिग्विजय को ‘बंटाधार रिटर्न्‍स’ कहा जा रहा है। भाजपा की टिप्पणियों का दिग्विजय सिंह ने अपने ही अंदाज में जवाब दिया है। सिंह ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज को खुली चुनौती है कि वे अपने 15 साल के शासनकाल और मेरे 10 साल के कार्यकाल पर खुली बहस कर लें।सिंह ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि वे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के आभारी हैं, जिन्होंने भोपाल से चुनाव लड़ने का मौका दिया। भोपाल वह संसदीय क्षेत्र है, जहां से पूर्व राष्ट्रपति शंकरदयाल शर्मा जैसे राजनेताओं ने नेतृत्व किया है। नया भोपाल बनाने की नींव डॉ. शर्मा ने रखी, भोपाल को राज्य की राजधानी बनाया। बीएईएल डॉ. शर्मा लाए। मौजूदा भोपाल को बनाने में डॉ. शर्मा का बड़ा योगदान है।राज्य में कांग्रेस की सबसे कमजोर सीट पर चुनाव लड़ाए जाने की वजह का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा कि वे तो राजगढ़ से चुनाव लड़ना चाहते थे, यह बात उन्होंने राहुल गांधी से भी कही थी। साथ ही मुख्यमंत्री कमलनाथ की मंशा से उन्हें अवगत कराया था कि वे चाहते हैं कि कांग्रेस की कमजोर सीट से लड़ना चाहिए।दिग्विजय ने कहा, “चुनैाती का सामना करना मेरा स्वभाव है। इस बार की चुनौती मैंने इसलिए स्वीकार की है, क्योंकि यह चुनाव भारतीय संस्कृति, परंपराओं, सत्य-अहिंसा के रास्ते पर ले जाने वालों और झूठे, जुमलेबाजों व नफरत फैलाने वालों के बीच है।”

उन्होंने कहा, “मैंने अपने राजनीतिक जीवन को भ्रष्टाचार के आरोप से दूर रखा। यही कारण है कि जब भी मुझ पर भ्रष्टाचार के भाजपा नेताओं की ओर से आरोप लगाए गए, चाहे सुंदरलाल पटवा रहे हों, विक्रम वर्मा हों या उमा भारती, तो उन्हें आरोप प्रमाणित करने के लिए अदालत में मजबूर किया। पटवा व वर्मा ने अपने आरोप वापस लिए और मुझे मेरी ईमानदारी व निष्ठा का प्रमाणपत्र दे दिया। उमा भारती आजतक एक भी आरोप प्रमाणित नहीं कर पाई हैं।”पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने भाजपा के 15 साल के शासनकाल का जिक्र करते हुए कहा, “बीते 15 साल में भाजपा सरकार मेरे खिलाफ फाइलें खुलवाती रही, कुछ सामने आया तो वह था विधानसभा की कुछ नियुक्तियां जो कैबिनेट के फैसले से हुई थी। आरोप लगाए जाते थे कि सिगरेट की पर्ची पर नियुक्तियां हुई हैं, मगर सामने एक भी नहीं आई।”सिंह ने शिवराज के शासनकाल का जिक्र करते हुए कहा, “व्यामपं, नर्मदा नदी के अवैध खनन, ई-टेंडरिंग घोटाला, पोषण आहार घोटाला सहित कई ऐसे घोटाले हैं, जिसमें चौहान और उनका परिवार शामिल था। इन घोटालों को लेकर मैंने शिवराज पर आरोप लगाए और उन्हें चुनौती दी थी कि अगर साहस हो तो न्यायालय में जाकर मानहानि की याचिका दायर करके दिखाएं, मगर साहस नहीं जुटा पाए।”भाजपा और शिवराज द्वारा ‘मिस्टर बंटाधार’ कहे जाने पर सिंह ने कहा, “मुझे बंटाधार कहा जाता है, मैं शिवराज से कहता हूं कि सामने आइए और अपने 15 साल व मेरे 10 साल पर चर्चा कर लें। बहस की चुनौती स्वीकारें, आखिर भागते क्यों हैं?”

 

Tags: Digvijay Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD