Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

संजय टंडन ने डड्डूमाजरा में 'चाय पे चर्चा' कार्यक्रम में लोगों से बातचीत की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 20 Mar 2019

Last updated on: Mar 20, 2019, 00:00 IST

शहरवासियों को भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और मोदी सरकार की उपलब्धियों से अवगत करवाने के लिए चण्डीगढ़ के डड्डूमाजरा के मकान नं. 1163 में चाय पे चर्चा का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। जिसमें चण्डीगढ़ के बुद्धिजीवी एवं प्रभावशाली व्यक्तियों ने इसमें भाग लिया। यह जानकारी मीडिया विभाग के इंचार्ज रविन्द्र पठानिया ने प्रदान की। उन्होंने कहा कि चाय पे चर्चा कार्यक्रम में उपस्थित स्थानिय लोगों ने प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन से बातचीत की और अपने-अपने सुझावों को उनके समक्ष रखा। टंडन ने सभी लोगों द्वारा दिये गए सुझावों को स्वागत किया और कहा कि पार्टी द्वारा चलाये जा रहे चाय पे चर्चा कार्यक्रम के तहत स्थानीय लोगों से सीधा सम्पर्क किया जा रहा है ताकि उनके विचारों को जानकर केन्द्रीय नेतृत्व के समक्ष रखा जा सके और लोकसभा चुनावों के दौरान उनके सुझावों को परिकल्पना पत्र में भी शामिल किया जा सके।

संजय टंडन ने मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा कि देश के चौंकीदार ने अपनी ईमानदारी व अपने पुरूषार्थ से देश की जनता के दिलों में अपना स्थान बनाया है। निस्थार्व भाव से देश की सेवा की खातीर दिन में 18 घंटे से भी अधिक दिन रात देश की जनता की सेवा में लगे हुए हैं। गरीबों के हमदर्द नरेन्द्र मोदी ने गरीबों, किसानों, मजदूरों, भूमिहरों, मध्यवर्ग, महिलाओं के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाओं को बिना किसी भेदभाव के शुरू किया। जो आज लोगों के लिए वरदान साबित हो रही हैं। मोदी सरकार बिना किसी भेदभाव व जातिवाद के सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर चली और देश को आज एक ऐसे आयाम पर पहुंचाया है जिसे देख कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोगों ने सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के लोकसभा के चुनावों के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की जनता के लिए नए थे लेकिन इन पाँच वर्षों में लोगों ने उन्हें देखा है, सुना है तथा उनके काम को जाँचा है। जिससे कि उनका रिर्पोट कार्ड जनता की नजरों में बहुत ही अच्छा है और हमें पूर्ण विश्वास है कि वर्ष 2014 की भांति इस बार भी जनता का समर्थन भारतीय जनता पार्टी को ही मिलेगा। क्योंकि जनता अब भलिभांति जानती है जो कार्य भारतीय जनता पार्टी कर सकती है वह कोई और पार्टी के बस की बात नहीं है।

 

Tags: Sanjay Tandon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD