Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'लोक सभा चुनाव 2019' : पटियाला पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 92.50 लाख रूपये की नकदी बरामद

लोक सभा क्षेत्र पटियाला अधीन आते 9 विधान सभा क्षेत्रों में स्टैटिक र्स्वेलैंस और फलाईंग स्कैड की 9-9 टीमें मुस्तैदः डिप्टी कमिश्नर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 14 Mar 2019

Last updated on: Mar 14, 2019, 00:00 IST

लोक सभा चुनाव के मद्देनज़र जारी आदर्श चुनाव आचार संहिता को सख़्ती से लागू करने के लिए आरंभ किए गए प्रयत्नों के अंतर्गत बीती रात 9.30 बजे पटियाला पुलिस ने 92 लाख 50 हज़ार रुपए की नकदी बरामद करने में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। यह जानकारी यहाँ ज़िला प्रशासनिक परिसर में ज़िला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर कुमार अमित और एस. एस. पी. मनदीप सिंह सिद्धू ने सांझी तौर पर की प्रैस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने यह संदिग्ध नकदी ज़ब्त करके आयकर विभाग टीम को मौके पर बुला लिया और इंफोर्समैंट डायरैक्टोरेट को सूचित कर दिया गया है।डिप्टी कमिश्नर श्री कुमार अमित ने बताया कि लोक सभा क्षेत्र पटियाला के अधीन आते 9 विधान सभा क्षेत्रों में तैनात स्टैटिक और र्स्वेलैंस और फलाईंग स्कैड की 9-9 टीमें पूरी मुस्तैदी के साथ नज़र रख रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत के चुनाव आयोग की तरफ से लागू की गई आदर्श आचार संहिता की सख़्ती से पालना करवने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।एस. एस. पी. स. मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि लोक सभा चुनाव के मद्देनज़र पटियाला पुलिस को 92.50 लाख रुपए बरामद करने में यह बड़ी कामयाबी उस समय मिली जब डी. एस. पी. पातड़ां स. सुखअंमृत सिंह रंधावा के नेतृत्व में ए. एस. आई. हरिन्दरपाल सिंह की पुलिस टीम ने नेशनल हाई वे नरवाणां रोड नज़दीक बैरियर गाँव ढाबी गुज्जरां में अंर्तराज्य नाकाबंदी की हुई थी। 

उन्होंने कहा कि बिना किसी योग्य दस्तावेज़ों के बड़ी मात्रा में नकदी ले कर जाना चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है।स. सिद्धू ने बताया कि बीती रात करीब 9.30 बजे एक काले रंग की हुंडई क्रैटा कार नंबर पी. बी. 13 बी. सी. 2797 नरवाना की तरफ़ से आई। इस कार को रोक कर जब इसकी तलाशी के लिए गई तो इसकी दोनों अगली सीटों के नीचे 92 लाख 50 हज़ार रुपए की नकदी बरामद हुई।उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब, कार चालक रवि ( करीब 23 साल) पुत्र प्रेम चंद निवासी गाँव शेरगढ़ और साथ वाले व्यक्ति सचिन ( करीब 20 साल) पुत्र पवन कुमार निवासी खनौरी, से इस नकदी बाबत पूछताछ की तो इन्होंने कोई तसल्लीबख्श जवाब नहीं दिया, इस पर आयकर विभाग की टीम को बुलाया गया और इंफोर्समैंट डायरैक्टोरेट को सूचित कर दिया गया और नकदी ज़ब्त कर ली गई और इस बारे आगे जांच पड़ताल की जा रही है कि यह नकदी कहाँ से और किस उद्श्य के लिए लाई गई थी।डिप्टी कमिश्नर ने लोगों से अपील की है कि वे आदर्श चुनाव आचर संहिता की पालना करें और एक लाख रुपए से अधिक राशि अपने साथ लाने लेजाते समय पूरे दस्तावेज़ अपने साथ रखंे। इस मौके एस. पी. ( एच) रवजोत ग्रेवाल और डी. एस. पी. पातड़ां स. सुखअंमृत सिंह रंधावा भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Crime News Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD