Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जय राम ठाकुर ने चण्डीगढ़ में हिमाचल महासभा के वार्षिक समारोह की अध्यक्षता की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 03 Mar 2019

Last updated on: Mar 03, 2019, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश के लोग ईमानदारी, कड़ी मेहनत और विनम्रता के लिए दुनिया भर में जाने जाते है। राज्य के बाहर रहने वाला प्रत्येक हिमाचली प्रदेश का ब्रांड अम्बेसडर है। यह बात आज मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने चण्डीगढ़ में आयोजित हिमाचल महासभा के वार्षिक समारोह की अध्यक्षता करते हुए कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सभा ट्राई सिटी में रहने वाले हिमाचली लोगों के लिए एक मंच प्रदान करने में सराहनीय भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षण प्रदान करने में भी यह सभा मददगार है तथा विपरीत परिस्थितियों के दौरान चण्डीगढ़ आने वाले प्रदेश वासियों की भी सहायता करती है।जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया है। यह कार्यकाल समाज के हर वर्ग के कल्याण तथा प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र के समान विकास के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पहली केबिनेट में बिना आय सीमा के वृद्धावस्था पेंशन की आयु सीमा 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष करने का निर्णय लिया जिससे 1.30 लाख से अधिक वृद्धजन लाभन्वित हुए।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उदारता के फलस्वरूप प्रदेश के लिए 10,500 करोड़ रुपये की विकासात्मक योजनाएं स्वीकृत हुई है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्व नेता के रूप में जाने जाते है तथा देश उनके नेतृत्व में ऊचांई छु रहा है। पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक और उसके बाद पाकिस्तान की सेना द्वार विंग कमांडर अभिन्दन को सौंपना नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व, राजनीतिक कुशलता तथा बुद्धिमता को दर्शाता है।जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के कल्याण और विकास के लिए आम जनता के सुझावों को आमंत्रित किया जा रहा है तथा उसके अनुसार प्राथमिकताएं तय की जा रही है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी एक साधारण परिवार से सम्बन्ध रखते है और वह एक आम आदमी की जरूरतों और दुख-दर्द को भली-भांति समझते हैं। उन्होंने चण्डीगढ़ में रहने वाले हिमाचली नागरिकों से प्रदेश के विकास के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव देने का आग्रह किया ताकि प्रदेश प्रगति और समृद्धि के पथ पर अग्रसर हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल महासभा को चण्डीगढ़ में निजी भवन बनाने के लिए भूमि उपलब्ध कराने में हर संभव सहायता प्रदान करेगी ताकि महासभा विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों को सुचारू रूप से चला सके।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभा की स्मारिका तथा सागर सिंह भूरिया द्वारा लिखित कहानी संग्रह ‘असली वारिस’ का विमोचन किया।मुख्यमंत्री ने चण्डीगढ़ में रहने वाले विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभावान नागरिकों को उत्कृष्ठ प्रर्दशन के लिए सम्मानित किया।हिमाचल महासभा के अध्यक्ष डॉ. सतीश कुमार ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि यह सभा प्रदेश से बाहर रहने वाले लगभग 2 लाख नागरिकों का नेतृत्व कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 26 वर्षों से चण्डीगढ़ में रहने वाले प्रदेश वासियों के कल्याण के लिए यह सभा कार्य कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस सभा के सुचारू संचालन के लिए भवन निर्माण हेतु शीघ्र भूमि उपलब्ध करवाने का आग्रह किया।इस अवसर पर लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर, निदेशक पी.जी.आई डॉ. जगत राम, बाबा फरीद मेडिकल विश्वविद्यालय डॉ. राज बहादुर, अध्यक्ष हरियाणा उच्चतर शिक्षा परिषद प्रो. बी.के. कुठियाला, अध्यक्ष बी.बी.एम.बी. डॉ. डी.के. शर्मा, महासभा सचिव डॉ. जी.बी.एस. राणा, महासचिव भागीरथ शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश दत्ता अन्य सहित उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD