Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जय राम ठाकुर ने किया नाहन अस्पताल व राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय के शैक्षणिक खण्ड का भूमि पूजन

नाहन चुनाव क्षेत्र में अटल आदर्श विद्यालय और माजरा में उप-तहसील की घोषणा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिरमौर , 01 Mar 2019

Last updated on: Mar 01, 2019, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में 261 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले अस्पताल और डॉ. वाई.एस परमार राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय के शैक्षणिक खण्ड का भूमि पूजन किया।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि इस परिसर का निर्माण कार्य दो वर्षों के अंतराल में पूरा किया जाएगा तथा यहां विद्यार्थियों को विश्व स्तर की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाईं जाएंगी। यह महाविद्यालय क्षेत्र के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करेगा। इस महाविद्यालय में रीनल डाईलेसिस, ऑर्था की सुविधा के अतिरिक्त टी.बी के मरीजों के लिए अलग से विशेष वार्ड उपलब्ध करवाए जाएंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में छः सरकारी मेडिकल कॉलेजों के अतिरिक्त एक निजी मेडिकल कार्यशील है। इसके अतिरिक्त, केन्द्र सरकार ने जिला बिलासपुर में राज्य के लिए 1300 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाला एम्स भी स्वीकृत किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में चल रहे मेडिकल कॉलेजों को सशक्त करने की आवश्यकता है। केन्द्र सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना आरंभ की गई है, जो विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना है जिसका लाभ देश के 50 करोड़ लोगों को मिल रहा है। जो लोग आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं, राज्य सरकार ने उनके के लिए हिम केयर योजना आरंभ की है।जय राम ठाकुर ने कहा कि सरकार संस्थागत प्रसव को बढ़ावा दे रही है जिसे प्रोत्साहित करने के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं। राज्य के स्वास्थ्य संस्थानों में सभी नवजात को बेबी केयर किट प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है तथा बिना किसी भेद-भाव के प्रत्येक क्षेत्र का विकास सुनिश्चित हुआ है। सरकार अपने राजनीतिक विरोधियों के विरुद्ध बिना किसी द्वेष अथवा भेद-भाव की भावना से कार्य कर रही है। सरकार का मुख्य लक्ष्य प्रदेश का संतुलित विकास करना है और उन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है जो अब तक विकास की दृष्टि से उपेक्षित रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सुरक्षित है। देश पाकिस्तान व उसके द्वारा पोषित आंतकियों को करारा जबाव देने में पूरी तरह सक्षम है। राष्ट्र ने पाक अधिकृत कश्मीर में आंतकवादियों द्वारा चलाए जा रहे शिवरों को नष्ट कर पुलवामा में हाल ही किए गए आंतकी हमले का मुंहतोड़ जबाव दिया है। यह सुदृढ़ केन्द्रीय नेतृत्व के कारण ही संभव हो सका है और आज पाकिस्तान पूरी तरह अलग-थलग पड़ गया है। उन्होंने लोगों से नरेन्द्र मादी के हाथ मजबूत करने का आग्रह किया ताकि देश बिना किसी बाधा से विकास के पथ पर अग्रसर हो सके।इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने नाहन बस अड्डे के समीप 6 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली पार्किंग और पथ परिवहन निगम के बस अड्डे के जीर्णोद्वार कार्य की आधारशिला रखी। उन्होंने 1.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले नेचर पार्क की भी आधारशिला रखी।उन्होंने प्रस्तावित नेचर पार्क में ‘रूद्राक्ष’ का पौधा भी रोपित किया। उन्होंने कहा कि नेचर पार्क से न केवल वनों का संरक्षण सुनिश्चित होगा बल्कि नाहन के लोगों के लिए श्रेष्ठ मनोरंजक सुविधाएं भी प्रदान हांगी। पार्क में एम्फीथियेटर, साइकलिंग ट्रैक, किड्स जोन तथा फ्रेगनेंस गार्डन जैसी विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।मुख्यमंत्री ने नाहन विधानसभा क्षेत्र में अटल आदर्श विद्यालय तथा माजरा में उप-तहसील की घोषणा की।उन्होंने बर्मा पपड़ी और शम्भूवाला के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का भी शिलान्यास किया।

इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक तथा राजनीतिक संगठनों ने मुख्यमंत्री को सम्मानित किया।विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल ने इस अवसर पर उनके विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के दूरदर्शी नेतृत्व में वर्तमान सरकार ने विकास को एक नई गति दी है।उन्होंने कहा कि नाहन मेडिकल कॉलेज के नए परिसर से प्रदेश के लोगों को श्रेष्ठ तथा विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने क्षेत्र की अन्य विकासात्मक मांगों की भी विस्तृत जानकारी दी।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि प्रदेश मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के गतिशील नेतृत्व में प्रदेश हर क्षेत्र के विकास में नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज नाहन बेहतर स्वास्थ्य तथा शिक्षा के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित करेगा। कॉलेज का नया भवन आगामी दो वर्षों में तैयार किया जाएगा। इस संस्थान में पांच अत्याधुनिक ऑपरेशन थियेटरों सहित सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।सांसद वीरेन्द्र कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वर्तमान सरकार ने सुनिश्चित किया है कि हिमाचल प्रदेश को विकासात्मक आवश्यकताओं के लिए हर संभव सहायता प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने न केवल करोड़ों रुपये की केन्द्रीय परियोजनाओं को स्वीकृत किया है बल्कि यह भी सुनिश्चित किया है कि संकट के समय में प्रदेश को तत्काल सहायता प्रदान की जाए।नाहन मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. जय श्री शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में यह कॉलेज क्षेत्र के प्रमुख मेडिकल कॉलेज के रूप में उभरेगा।राज्य विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भण्डारी, राज्य खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, विधायक सुखराम चौधारी तथा सुरेश कश्यप, नगर परिषद नाहन की अध्यक्ष रेखा तोमर, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. अशोक, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. अजय गुप्ता भी अन्य गणमान्यों सहित इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

 

Tags: Jai Ram Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD