Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किए 4500 करोड़ रुपये के राष्ट्रीय राजमार्गों के शिलान्यास

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कांगड़ा , 24 Feb 2019

Last updated on: Feb 24, 2019, 00:00 IST

सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा कायाकल्प के केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की उपस्थिति में कांगड़ा जिले के गग्गल में आज 4459.24 करोड़ रुपये की विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास किया।नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग-154 के तहत 1572.90 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले पंजाब-हिमाचल सीमा से सिहुणी खण्ड के 37.05 किलोमीटर के फोर लेनिंग कार्य का शिलान्यास किया।केन्द्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग 707 के तहत 1356 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 104.60 किलोमीटर के पांवटा साहिब-गुम्मा-फेडुजपुल खण्ड के कार्य की आधारशिला भी रखी। ।नितिन ने राष्ट्रीय राजमार्ग 70 के तहत 1,334 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले हमीरपुर-मंडी खण्ड के 109.75 किलोमीटर के कार्य तथा राष्ट्रीय राजमार्ग 503ए के तहत 51.09 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 15.75 किलोमीटर के ऊना-भीरू खण्ड के कार्य का शिलान्यास किया।उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग 503 के तहत 46.13 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 23.10 किलोमीटर के मटौर-धर्मशाला-मैकलोडगंज खण्ड तथा राष्ट्रीय राजमार्ग 7 के तहत 30 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले सात किलोमीटर के पांवटा साहिब टाऊन खण्ड का शिलान्यास किया।केन्द्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग 305 के तहत 29.07 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 94 किलोमीटर के सैंज-लुहरी-आनी-जलोड़ी-बंजार-ऑट खण्ड के बीच रिटेनिंग वॉल और क्रैश बैरियर के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया।इसके अतिरिक्त उन्होंने 40.05 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली 49 किलोमीटर की बारोह चौक-देहरीयां-जंदराह-टाली-लगरू-डोला खुडिंया-नाहलियां सड़क का भी शिलान्यास किया।नितिन गडकरी ने कहा कि ये सभी सड़कें बेहतर तथा सुरक्षित यातायात सुविधा प्रदान करने के अलावा इन क्षेत्रों में आने वाले पर्यटकों को भी सुविधा प्रदान करने में सहायक होंगी। इससे युवाओं को रोज़गार सृजन सुनिश्चित करने के अतिरिक्त इस क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों में भी वृद्धि होगी।पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद शांता कुमार, खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री किशन कपूर, शहरी विकास मंत्री सरवीन चौधरी, कृषि मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा, स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला, सीजीएम नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया मुनीष रस्तोगी, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के मुख्य अभियन्ता बी.के. सिन्हा भी इस अवसर पर अन्य लोगों के साथ उपस्थित थे।

 

Tags: Nitin Gadkari , Jai Ram Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD