Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रकाश जावडेकर तथा जय राम ठाकुर ने धर्मशाला के जदरांगल में रखी केन्द्रीय विश्वविद्यायल की आधारशिला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 21 Feb 2019

Last updated on: Feb 21, 2019, 00:00 IST

केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावडेकर तथा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कांगड़ा जिला के धर्मशाला के निकट जदरांगल में हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय परिसर की आधारशिला रखी। इससे पूर्व, आज ही विश्वविद्यालय के दूसरे परिसर की भी देहरा में आधारशिला रखी गई थी। केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावडेकर ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षा की सुदृढ़ व गतिशील राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने यह सुनिश्चित बनाया है कि प्रत्येक स्कूल में पुस्तकालय हो। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार प्रदेश के 3000 हजार प्राथमिक पाठशालाओं जहां पर राज्य सरकार द्वारा प्री नर्सरी की कक्षाएं आरम्भ की जा रही है, को हर सम्भव सहायता उपलब्ध करवाएगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार विश्वविद्यालय परिसर का निर्माण शीघ्र पूरा करने को सुनिश्चित बनाने के लिए भी हर सम्भव सहायता प्रदान करेगी।जावड़ेकर ने कहा कि केन्द्र सरकार पाकिस्तान को उस द्वारा घाटी में प्रायोजित आतंकी गतिविधियों का मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने पाकिस्तान से मोस्ट फेर्वड राष्ट्र का दर्जा हटा दिया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने कश्मीर के हुरियत नेताओं को प्रदान की गई सुरक्षा को भी वापिस ले लिया है। उन्होंने कहा कि आतंकी वित्तपोषण (फण्डिग) पर नजर रखने के लिए अनेक पग उठाए गए हैं और सेना द्वारा घाटी में आतंकियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही अमल में लाई जा रही है तथा अनेक आतंकवादियों को मार गिराया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों से निपटने के लिए सेना को खुली छूट दी है।मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि केन्द्रीय विश्वविद्यालय के दो अलग-अलग स्थानों पर दो परिसर होंगे और विश्वविद्यालय का यह विशाल परिसर 1000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि इन दोनो परिसरों में न केवल क्षेत्र के युवाओं को गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध होगी, बल्कि क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय वर्ष 2010 में क्रियाशील कर दिया था, परन्तु विश्वविद्यालय को दो स्थानों पर अपने परिसर प्राप्त करने में लगभग नौ वर्ष का समय लग गया। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय/यूजीसी के मानकों के अनुरूप आने वाले समय में विश्वविद्यालय के 14 स्टडी स्कूल तथा लगभग 70 अध्ययन विभागों के अतिरिक्त लगभग 40 अध्ययन केन्द्र होंगे।

जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार लाने पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि इन दोनों परिसरों के निर्माण पर 1300 करोड़ रुपये से अधिक व्यय किए जाएंगे और यह संस्थान क्षेत्र में उच्चत्तर शिक्षा का मुख्य केन्द्र बनेगा। इन दोनो परिसरों का निर्माण कार्य आगामी तीन वर्षों में पूरा हो जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रगतिशील नेतृत्व में राष्ट्र विश्व शक्ति बनने की अग्रसर है। उन्होंने कहा कि हाल ही में पुलवामा में सैनिक काफिले पर आतंकी हमला पाकिस्तान समर्थित आतंकियों का कायरतापूर्ण कार्य था और राष्ट्र इन चरमपथिंयों व इनके संरक्षकों को करारा जवाब देगा। उन्होंने कहा कि पूरा राष्ट्र प्रधानमंत्री के साथ है।खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री किशन कपूर ने केन्द्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों का अपने विधानसभा क्षेत्र में स्वागत किया तथा क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री शान्ता कुमार ने कहा कि लम्बे इन्तजार के बाद प्रदेश में इस प्रमुख शिक्षण संस्थान का परिसर असतित्व में आया है। उन्होंने कहा कि हालांकि शिक्षा के क्षेत्र में विस्तार हुआ है, परन्तु शिक्षा के स्तर में सुधार की आवश्यकता है।शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि यह केन्द्रीय विश्वविद्यालय क्षेत्र में उच्च शिक्षा का प्रमुख संस्थान के रूप में उभरेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व वाली वर्तमान प्रदेश सरकार शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है और इसी की बदौलत प्रदेश देशभर में शिक्षा के हब कि रूप में उभरा है।उप कुलपति डॉ. कुलदीप चन्द अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश के लोगों के लिए केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कांगड़ा जिला के देहरा व धर्मशाला में दो परिसर बनना  आपने आप में ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि यह संस्थान प्रदेश के युवाओं को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा।इस अवसर पर शहीद तिलक राज जो हाल ही में पुलवामा में आंतकी हमले में मारे गए थे, के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार, सांसद अनुराग ठाकुर, विधायक मूलकराज प्रेमी, अरूण कुमार, रीता धीमान, रविन्द्र धीमान, पालमपुर भाजपा अध्यक्ष विनय कुमार, केन्द्र मानव संसाधन मंत्रालय के संयुक्त सचिव जी.सी. होसूर, प्रधान सचिव शिक्षा के.के. पन्त, हिमाचल केन्द्र विश्वविद्यालय के कुलादधिपति, प्रोफेसर हरमिन्दर सिंह बेदी, राज्य शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश सोनी, निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. अमरजीत शर्मा, उपायुक्त कांगड़ा सन्दीप कुमार, पुलिस अधीक्षक सन्तोष पटियाल व अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे। 

 

Tags: Prakash Javadekar , Jai Ram Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD