Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जय राम ठाकुर ने किया सात नागरिक केंद्रित सेवाओं का शुभारंभ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 18 Feb 2019

Last updated on: Feb 18, 2019, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा नागरिक सेवाओं के वितरण के लिए एकीकृत पोर्टल ई-डिस्ट्रिक परियोजना के अंतर्गत शिमला नगर निगम की सात नागरिक केंद्रित सेवाओं का शुभारंभ किया। शुरू की गई ऑनलाईन सेवाओं में बिजली, पानी बिल भुगतान, संपत्ति कर भुगतान, पानी व सीवरेज कनेक्शन के लिए आवेदन, बिजली के एनओसी के लिए आवेदन, कैनोपी के लिए आवेदन और मलबे की डम्पिंग की अनुमति के लिए आवेदन सेवाएं शामिल हैं।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सात सेवाओं के शुभारंभ के साथ अब कुल 59 सेवाओं को ई-डिस्ट्रिक पोर्टल पर आरंभ कर दिया गया है और राज्य सरकार वित्त वर्ष 2019-2020 में 136 अन्य सेवाओं को भी आरंभ करेगी। उन्होंने कहा कि इन सेवाओं के शुरू होने से लोगों को ऑनलाईन बिल भुगतान व एन.ओ.सी प्रमाण पत्र प्राप्त करने की सुविधा प्राप्त होगी।मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों को डिजीलॉकर के माध्यम से राशन कार्ड व परिवार नकल रजिस्टर सम्बन्धी दस्तावेजों की उपलब्धता का भी शुभारंभ किया। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग तथा पंचायती राज विभाग के सहयोग से इन सेवाओं को आईटी विभाग द्वारा दस दिनों के भीतर एकीकृत किया गया है। अब राज्य के नागरिक अपना डिजीलॉकर खाता इंटरनेट बेबसाइट  http: //digilocker.gov.in या मोबाइल फोन पर एंन्ड्रॉइड और आईओएस के लिए ऐप डाउनलोड कर बना सकते हैं। एक बार खाता बन जाने के बाद आधार नंबर लिंक करने के उपरांत डिजीलॉकर पर उपलब्ध सूची से उपरोक्त विभागों का चयन करके दस्तावेज डाउनलोड किए जा सकते हैं। परिवार रजिस्टर में 18,39,865 राशन कार्ड तथा 16,91,275 परिवार पंजीकृत हैं जिन्हें डिजीलॉकर पर जारी किया गया है। 

इस प्रकार प्रदेश के लोग अपने डिजीलॉकर खातों के माध्यम से अपने मोबाइलों और कंप्यूटरों पर अपने परिवार के राशन कार्ड और परिवार रजिस्टर की प्रतियां डाउनलोड कर सकते हैं।मुख्यमंत्री ने भी डिजीलॉकर के माध्यम से अपना राशन कार्ड और परिवार रजिस्टर डाउनलोड किया। उन्होंने विभागों के प्रयासों की सराहना की और प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि नागरिक इन सेवाओं से लाभान्वित होंगे।मुख्यमंत्री ने मोबाइल ऑपरेटरों की निजी एपीएन सेवाओं का उपयोग करके हिमाचल प्रदेश राज्य विस्तृत क्षेत्र नेटवर्क (हिमस्वान) का डोंगल भी लॉन्च किया। एक  निजी एपीएन कन्फिगर्ड सिम विभागीय उपभोक्ता को सुरक्षित, समर्पित चैनल का उपयोग करते हुए इंटरनेट कलाउड पास कर सीधे हिमस्वान तक पहुंचाएगा तथा एसडीसी में ई-ऑफिस, एसएपी, विभागीय जैसे इंटरनेट एपलीकेशन उपलब्ध करवाएगा जो ओपन इंटरनेट के माध्यम से उपलब्ध नही है।जय राम ठाकुर ने कहा कि ये सभी सेवाएं राज्य के लोगों को तत्काल और प्रभावी सेवाएं प्रदान करने में सक्षम होंगी।शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, महापौर शिमला नगर निगम कुसुम सदरेट, निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी रोहन चंद ठाकुर, निदेशक ग्रामीण विकास राकेश कंवर, नगर निगम आयुक्त शिमला पंकज राय और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD