Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

जीओजी ज़िला मुख्यालय की मासिक बैठक में पुलवामा शहीदों को श्रद्धान्जलि

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 16 Feb 2019

Last updated on: Feb 16, 2019, 00:00 IST

15.2.19 को बीडीपीओ-1 कानफ्रेंस हाल में जिला स्तरीय जीओजी मासिक बैठक जिला मुखी ब्रिगेडियर मनोहर सिंह (रिटा.) की अगुवाई में आयोजित की गई जिसके शुरू में दो मिनट का मौनव्रत रख कर पुलवामा शहीदों को श्रद्धान्जलि अर्पित की गई। बैठक की अगली कारवाही में ब्रिगेडियर साहेब ने जानकारी सांझा करते हुए कहा कि दस मार्च को जिला होशियारपुर में राष्ट्रीय स्तर की होने वाली मैराथन व साईकल रेस के आयोजन में प्रशासन का जीओजी स्टाफ की तरफ से पूरा सहयोग दिया जायेगा।जानकारी को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले समय में शीघ्र ही नई पंचायतों के साथ जिले की चारों तहसीलों के जीओजी स्टाफ की ब्लाक स्तर पर सिखलाई शुरू की जायेगी ताकि जीओजी व पंचायतों में आपसी तालमेल को मजबूती मिल सके और गाँवों के विकास में तेजी व पारदर्शता लाई जा सके।उन्होंने आगे कहा कि जीओजी की तरफ से जो रिपोटें सबमिट की जाती हैं व पूरे विवरण सहत पंजाबी भाषा में डाली जायें ताकि संबंधित महकमे को समस्या समझने में दिक्कत न हो और उसका समय रहते निदान किया जा सके।उन्होंने तंदरुस्त पंजाब मिशन तहत तहसील गढ़शंकर व तहसील मुकेरियां की तरफ से किये गये कार्यों की सराहना की अतः बाकी तहसीलों को भी समाज भलाई के कामों में आगे आने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि जिले का हर जीओजी आम लोगों का मसीहा बनकर काम करेगा ताकि लोगों को महसूस होने लगे कि जीओजी उनके जीवन की अहम जरूरत है।इस बैठक में जीओजी जिला सहायक मुखी ले० कर्नल अमरजीत सिंह, कर्नल पीएस राणा,ले०कर्नल गुरचरण सिंह, ले० कर्नल आरएस शाही,सुपरवाइजर परटग सिंह,डीईओ राजविंदर सिंह, सुपरवाईजर सुरेंदर सिंह,सुपरवाइजर बूटा सिंह राणा,कैप्टन लखबीर सिंह,सु० परवीन कुमार,सु०विद्यासागर,सु० कुलदीप सिंह,सु० बलदेव सिंह एवं विभिन्न तहसील जीओजी ने विचार -विमर्ष किया। 

 

Tags: Obituary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD