Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

रामविलास पासवान ने मंत्रालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्‍वच्‍छता शपथ दिलाई

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्‍ली , 15 Feb 2019

Last updated on: Feb 15, 2019, 00:00 IST

केंद्रीय उपभोक्‍ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान ने नई दिल्‍ली में आज मंत्रालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को 16-28 फरवरी, 2019 तक चलने वाले स्‍वच्‍छता पखवाड़े के लिए स्‍वच्‍छता शपथ दिलाई। श्री पासवान ने सचिव, उपभोक्‍ता मामले, श्री अविनाश के. श्रीवास्‍तव और सचिव, खाद्य एवं सार्वजनिक आपूर्ति विभाग, श्री रविकांत के साथ कृषि भवन के बाहर साफ-सफाई भी की।श्री पासवान ने मंत्रालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि वे पूरे दिल से इस राष्‍ट्र व्‍यापी स्‍वच्‍छता अभियान में शामिल हों और इसे कामयाब बनायें। श्री पासवान ने अपने मंत्रालय के अधिकारियों से यह भी अपील की कि वे इस अभियान के साथ जुड़ें और अपने घरों, कार्यालयों, पास-पड़ोस, कस्‍बों और शहरों को स्‍वच्‍छ रखें। स्‍वच्‍छता पखवाड़े और शपथ का लक्ष्‍य महात्‍मा गांधी के ऐसा भारत बनाने के स्‍वप्‍न को साकार करना है, जो न केवल स्‍वतंत्र हो, बल्कि स्‍वच्‍छ एवं विकसित भी हो। श्री पासवान ने कहा कि देश को स्‍वच्छ बनाकर भारत माता की सेवा करना हमारा कर्तव्‍य है। उन्‍होंने कहा कि हर व्‍यक्ति को प्रतिवर्ष 100 घंटे, यानी सप्‍ताह में दो घंटे का समय स्‍वच्‍छता के लिए स्‍वयंसेवी कार्यों को समर्पित करना चाहिए।

पखवाड़े का आयोजन अधिकारियों और साथ ही साथ आम जनता को लगातार साफ-सफाई और स्‍वच्‍छता बरकरार रखने की आवश्‍यकता के महत्‍व के बारे में जागरूक बनाने के लिए किया जा रहा है। यह आयोजन व्‍यक्तिगत और पर्यावरण की स्‍वच्‍छता से संबंधित अस्‍वच्‍छ तौर-तरीकों को त्‍यागने के लिए आम जनता के व्‍यवहार में तब्‍दीली लाने के भारत सरकार और राज्‍यों के व्‍यापक प्रयासों के समर्थन में किया जा रहा है।पखवाड़े के दौरान मंत्रालय और उससे संबंधित विभाग और कार्यालय स्‍वच्‍छता को बढ़ावा देने के लिए विविध कार्यकलाप करेंगे, जिनमें कार्यालय स्‍थल और आस-पास के सार्वजनिक स्‍थानों की समग्र स्‍वच्‍छता की स्थितियों में सुधार, कार्यालयों में उचित शौचालयों, पेयजल आपूर्ति का प्रावधान, खाद्यान्‍नों की गुणवत्‍ता के बारे में जागरूकता फैलाना आदि शामिल हैं।श्री पासवान ने कश्‍मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए हमले की निंदा भी की। उन्‍होंने कहा कि हमारे बहादुर जवानों को बलिदान व्‍यर्थ नहीं जायेगा। उन्‍होंने जांबाज शहीदों के परिवारों के साथ एकजुटता व्‍यक्‍त की। शहीदों के सम्‍मान में दो मिनट का मौन भी रखा गया।

 

Tags: Ram Vilas Paswan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD