Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नाईपर में 15 फरवरी 2019 को स्थापना दिवस मनाया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

15 Feb 2019

Last updated on: Feb 15, 2019, 00:00 IST

राष्ट्रीय औषधीय शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान(नाईपर) “राष्ट्रीय महत्व का संस्थान” है जो कि रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय, औषध विभाग, भारत सरकार के अधीन संसद के अधिनियम (नाईपर अधिनियम 1998) द्वारा बनाया गया है। संस्थान औषधीय विज्ञान, प्रौद्योगिकी और प्रबंधन के क्षेत्र में मास्टर्स और डॉक्टरेट के पाठ्यक्रम भी आयोजित करता है।आज 15 फरवरी 2019, शुक्रवार को नाईपर के संयोजन केंद्र में स्थापना दिवस समारोह मनाया, जिसमें बीते कल 14.02.2019 को पुलवामा आईईडी विस्फोट में मारे गए सीआरपीएफ कर्मियों के सम्मान में 2 मिनट का मौन रखा गया।श्री अजीत सिंह, ए.सी.जी. वर्ल्डवाइड के अध्यक्ष एवं संस्थापक, (पूर्व में एसोसिएटेड कैप्सूल ग्रुप) मुंबई समारोह के मुख्य अतिथि थे। डॉ. अनिल कॉल, निदेशक, सीएसआईआर -सुक्ष्मजीव प्रौदयोगिकी संस्थान (सीएसआईआर-इमटेक), चंडीगढ़ समारोह के सम्माननीय अतिथि थे।कार्यक्रम की शुरुआत प्रो. रघुराम राव अक्किनेपल्ली, निदेशक, नाईपर द्वारा स्वागत भाषण के साथ हुई, जिसके बाद उन्होंने शिक्षा, अनुसंधान, प्लेसमेंट, पेटेंट, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और पुरस्कार आदि के क्षेत्र में विभिन्न उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। निदेशक प्रो रघुराम राव अक्किनेपल्ली ने उपस्थित नाईपर वासियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि का संक्षिप्त परिचय दिया। एसीजी के संस्थापक अजीत सिंह ने एक विशेषज्ञ सदस्य के रूप में अंतर्राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल फेडरेशन (एफआईपी) के फार्मास्युटिकल साइंसेज के बोर्ड में काम किया है। उन्हें इंटरनेशनल बोर्ड ऑफ कंट्रोल्ड रिलीज़ सोसाइटी, यूएसए में भी नामांकित किया गया था। ए.सी.जी.  दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा निर्माता है जो खाली हार्ड-शेल कैप्सूल बनाता है। ए.सी.जी. समूह दवा उद्योग के लिए विनिर्माण, पैकेजिंग, अनुसंधान और विकास सेवाएं प्रदान करता है।सम्माननीय अतिथि डॉ. अनिल कौल ने “ग्लोबल पब्लिक हेल्थ स्पेस में इनोवेशन” पर व्याख्यान दिया ।

उन्होंने छात्रों को सफलता की महत्वपूर्ण सलाह दी कि इन दिनों चीजें इतनी तेजी से आगे बढ़ रही हैं कि किसी के विचारों का पालन करने की बजाय जब तक आप अपने खुद के नए विचारों को प्रस्तुत नहीं करते हैं, तब तक आप अपने नवाचारों में कभी भी सफल नहीं होंगे। मुख्य अतिथि श्री अजीत ने “फार्मास्युटिकल इंडस्ट्री एंड साइंस की समीक्षा” विषय पर स्थापना दिवस व्याख्यान दिया। उनके व्याख्यान में भारतीय फार्मास्युटिकल उद्योग और विज्ञान की समीक्षा की गई, जिसमें इसकी ताकत और कमजोरियों और विदेशों में उद्योग के साथ कुछ तुलनाएं सम्मिलित थी।  उन्होंने चीन की उभरती स्थिति के बारे में भी अवगत करवाया, जो विश्व जेनेरिक बाजार में भारत की पूर्व-प्रतिष्ठित स्थिति के लिए खतरा हो सकता है।अंत में, नाईपर स्टाफ और छात्रों को उनकी उपलब्धियों के लिए भी सम्मानित किया गया। नाईपर स्थापना दिवस के दौरान सामान्य विज्ञान क्विज में रंजना जैन ने छात्र वर्ग में तथा डॉ. राज्देओ कुमार ने कर्मचारी वर्ग में पुरस्कार प्राप्त किया। श्री संजय सामल तथा श्री अनिल गुप्ता सामान्य ज्ञान के विजेता रहे। नवीन सिंह, जान्हवी वधावन और दीपिका पटेल की टीम ने 19 नवंबर 2018 को "ऑनलाइन फ़ार्मेसीज़- चुनौतियाँ और अवसर" विषय पर आयोजित "नेशनल फ़ार्मेसी वीक  वाद-विवाद प्रतियोगिता" के विजेता रहे । सुश्री समीमा 02.11.2018 को सतर्कता जागरूकता सप्ताह पर निबंध प्रतियोगिता की विजेता रहीं जिसका विषय “भ्रष्टाचार मिटाओ-नया भारत बनाओ" था। सुश्री समीमा, सुश्री हिमानी मात्रे और श्री किरण शिंदे को "सांप्रदायिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता" पर उनके अद्भुत हस्तनिर्मित चित्रों के लिए सम्मानित किया गया।समारोह का समापन प्रो. राहुल जैन, डीन, नाईपर द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। स्थापना दिवस समारोह में शोधकर्ताओं, वैज्ञानिकों, शिक्षकों, कर्मचारियों और संस्थान के छात्रों ने भाग लिया। समारोह के दौरान विभिन्न संस्थानों के लगभग 400 छात्र, संकाय, कर्मचारी और आमंत्रित अतिथि उपस्थित थे।

 

Tags: NIPER

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD