Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत छह महीनों में 2,300 डायबिटीज़ रोगियों का कैशलेस इलाज,₹6.5 करोड़ का उपचार कवर भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही "आप" सरकार- अरविंद केजरीवाल भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा

 

राफेल लोकसभा चुनाव में मुद्दा बना रहेगा : दिग्विजय सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Feb 2019

Last updated on: Feb 13, 2019, 00:00 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बुधवार को कैग की रिपोर्ट के बावजूद कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा राफेल सौदे पर हस्ताक्षर आगामी लोकसभा चुनाव में मुद्दा बना रहेगा।कैग की रिपोर्ट के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि लड़ाकू विमान खरीद के बारे में सरकार की लेखा रिपोर्ट को आगामी चुनाव से पहले सदन के अंतिम सत्र के अंतिम दिन पेश किया गया और सांसदों को इसका अध्ययन करने का समय नहीं मिला।कैग की रिपोर्ट में कहा गया है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का राफेल सौदा संप्रग के सौदे से 2.86 प्रतिशत सस्ता है। हालांकि, कैग ने 36 लड़ाकू विमानों की वास्तविक कीमत नहीं बताई।उन्होंने कहा, रिपोर्ट लोक लेखा समिति (पीएसी) द्वारा जांची जाएगी और समिति कैग से पूछेगी कि किस आधार पर वह इस नतीजे पर पहुंचे।सिंह ने कहा, मामले का लब्बोलुआब यह है कि सौदे में नियमों और प्रक्रियाओं का उल्लंघन किया गया।सिंह ने यह भी कहा कि सौदे ने सरकार के स्वामित्व वाले हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) से मौका छीन लिया।उन्होंने कहा, विपक्षियों के पास कैग की रिपोर्ट पर संदेह करने का कारण है क्योंकि बीते साढ़े चार वर्षो में इस सरकार के कार्यकाल में सीबीआई जैसी कई संवैधानिक संस्थाओं को अपने कामकाज में इस तरह के समझौते करने पड़े हैं जैसे पहले कभी नहीं करने पड़े थे।दिग्विजय के बयान का समर्थन करते हुए वरिष्ठ समाजवादी नेता रामगोपाल यादव ने भी कहा कि प्रथमदृष्टया लगता है कि सरकार गलत है।

 

Tags: Digvijay Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD